पिछड़ी जाति के मुस्लिमों को हक दिलाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
पिछड़ी जाति के मुस्लिमों को हक दिलाने की मांग

राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं अंसारी ने प्रेस वार्ता कर तेजस्वी यादव को बिहार का मजबूत नेतृत्व बताते हुए कहा कि वे मुसलमानों, पिछड़ों और दलितों की सच्ची आवाज हैं.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. राष्ट्रीय मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं अंसारी ने प्रेस वार्ता कर तेजस्वी यादव को बिहार का मजबूत नेतृत्व बताते हुए कहा कि वे मुसलमानों, पिछड़ों और दलितों की सच्ची आवाज हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनना चाहिए और इंडिया गठबंधन को उन्हें अपना चेहरा घोषित करने में देरी नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2025 को इंडिया गठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की बात हो रही थी, लेकिन कांग्रेस की चुप्पी और समर्थन की कमी के कारण यह घोषणा नहीं हो सकी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना रुख साफ करना होगा, नहीं तो बिहार की जनता फिर से ठगा हुआ महसूस करेगी, जैसा कि दिल्ली और असम में पहले हुआ था. राष्ट्रीय अध्यक्ष हुमायूं अंसारी ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर कहा कि यह बिल एनडीए के सांसदों द्वारा पारित किया गया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि वक्फ बोर्ड के मामलों में मुस्लिमों, खासकर पिछड़ी जातियों के मुस्लिमों को पूरा अधिकार मिले.

अंसारी ने कहा कि गृह मंत्री ने संसद में यह आश्वासन भी दिया कि वक्फ बोर्ड की किसी भी कमेटी में गैर-मुस्लिम को सदस्य नहीं बनाया जाएगा, और सभी सदस्य मुस्लिम समुदाय से ही होंगे. यह कदम मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने ध्यान दिलाया कि अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (धारा 341/342) के तहत मुस्लिमों को अब तक वंचित रखा गया है, जबकि पिछड़ी जाति के मुस्लिमों को भी वही अधिकार मिलना चाहिए जो अन्य पिछड़ी जातियों को मिलते हैं. उन्होंने मांग की कि इस कानून में संशोधन कर पिछड़ी जाति के मुस्लिमों को उनके वाजिब हक दिलाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए. हमायूं अंसारी ने यह भी कहा कि सरकार यदि वास्तव में पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, तो उसे नीतिगत रूप से भी इन समुदायों को प्रतिनिधित्व और अधिकार सुनिश्चित करने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन