बिंद में तेज हवा व बारिश से फसलों को भारी नुकसान

Published by : SANTOSH KUMAR SINGH Updated At : 20 Mar 2026 9:39 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

बिंद. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया. अचानक बदले मौसम के कारण मसूर, सरसों सहित अन्य रबी फसलों को भारी क्षति पहुंची है. कई जगहों पर तेज हवा के चलते फसलें खेतों में ही गिर गईं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. किसान महेश राउत, रवि रंजन कुमार, श्याम सुंदर, नरेश राम, कैलाश राउत, संजय केवट, राजीव केवट सहित दर्जनों किसान ने बताया कि इस समय मसूर और सरसों की फसल कटाई के करीब थी. ऐसे में बारिश और तेज हवा ने सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं फसलों को पहुंचाया है. ज्यादा बारिश हुई तो खेतों में पानी भर जाने का खतरा भी है. जिससे दाने काले पड़ने और सड़ने का खतरा बढ़ जायेगा. वहीं, गेहूं की फसल भी आंशिक रूप से प्रभावित हुई है. स्थानीय किसान बताते हैं कि उन्होंने इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद में महंगे बीज और खाद का इस्तेमाल किया था, लेकिन मौसम की मार ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कई किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके.

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन