इनर व्हील क्लब ने पौधारोपण कर मनाया बिहार दिवस

Updated:
विज्ञापन
इनर व्हील क्लब ने पौधारोपण कर मनाया बिहार दिवस

इनर व्हील क्लब, राजगीर द्वारा पौधारोपण कर बिहार दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया़

विज्ञापन

राजगीर. इनर व्हील क्लब, राजगीर द्वारा पौधारोपण कर बिहार दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब के पदाधिकारी, सदस्य, विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार, औषधीय और छायादार पौधे लगाये गये। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अंतरा साव ने कहा कि बिहार दिवस हमारे गौरवशाली इतिहास, अतीत और संस्कृति को सम्मान देने का दिन है। आज विश्व जल दिवस भी है। इस अवसर पर पौधारोपण कर हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं, बल्कि मिट्टी और जल संरक्षण में भी मदद करते हैं। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या सुषमा वर्मा ने कहा कि पेड़ पौधे नहीं रहेंगे, तो सांसें भी नहीं चलेगी। जीवन और स्वास्थ्य दोनों के लिये पेड़ पौधे और पौधारोपण आवश्यक है। क्लब की सचिव डॉ अंजना कुमारी ने कहा कि वृक्ष लगाने से प्रकृति में संतुलन बना रहता है। पर्यावरण अनुकूल रहता है। आइसो अनीता गहलौत ने कहा कि पौधारोपण से जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण किया जा सकता है। एडिटर कविता प्रवीण ने कहा कि पौधारोपण अतिआवश्यक है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण घट रहे ऑक्सीजन की इससे पूर्ति होती है। इस कार्यक्रम में क्लब की अन्य सदस्याओं ने भी भाग लिया। सभी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। पेड़ों की देखभाल करने की शपथ दिलाई गयी। पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों को पौधों की देखभाल करने और हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की गई। इस आयोजन ने न केवल बिहार दिवस को यादगार बनाया, बल्कि समाज को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश भी दियाहै। कार्यक्रम में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा वर्मा, क्लब की पूर्व अध्यक्ष आभा सिन्हा, अंजना कुमारी, प्रेमलता कुमारी, अनीता गहलौत, आईपीपी आभा सिन्हा , स्वीटी गुप्ता, दीप्ति कौशिक, लक्ष्मी शर्मा, कृति चौहान, निर्मला कुमारी, डॉ मुख्तार सिंह एवं पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुये।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन