बिहारशरीफ में बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर नगर निगम की नजर, 10 दिनों में बनेगी दुकानों की सूची

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन व साथ में अन्य पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिहारशरीफ नगर निगम अपने राजस्व में वृद्धि के लिए सक्रिय हो गया है. अगले 10 दिनों में शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद ट्रेड लाइसेंस जारी करने का अभियान चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य राजस्व बढ़ाना और अनियमित व्यवसायों पर अंकुश लगाना है.

विज्ञापन

Trade License Biharsharif : नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी सभागार में नगर निगम की राजस्व इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राजस्व संग्रहण की धीमी गति और ट्रेड लाइसेंस के क्रियान्वयन को लेकर गहन चर्चा हुई.

नगर आयुक्त ने कहा कि राजस्व वृद्धि से ही शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

बैठक में राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, सहायक राजस्व पदाधिकारी अनिल कुमार सहित सभी टैक्स कलेक्टर एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

10 दिनों में तैयार होगी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची

नगर आयुक्त ने सभी कर संग्राहकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगले 10 कर दिवसों के भीतर अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्थित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सूची अनिवार्य रूप से तैयार करें.

Also Read : गया जी : तीन साल से प्रेमी से फोन पर करती थी बात, अब छोटे बेटे संग महिला लापता; पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती

उन्होंने कहा कि सूची बनने के बाद ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया को अभियान के रूप में चलाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों को दायरे में लाया जा सके. इससे नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और अनियमित व्यवसायों पर लगाम लगेगी.

राजस्व संग्रहण का लक्ष्य 40 प्रतिशत निर्धारित

बैठक में नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन ने सभी कर संग्राहकों को निर्धारित लक्ष्य का कम से कम 40 प्रतिशत राजस्व संग्रहण हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त नहीं करने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी. राजस्व संग्रहण को प्रभावी बनाने के लिए वार्डवार अभियान चलाने और बकायादारों को नोटिस भेजने को भी कहा गया.

Also Read : शेखपुरा में साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, सरकारी नौकरी-लोन का झांसा देकर ठगी के 6 केस मिले

ऑनलाइन पोर्टल को अधिक सुगम बनाने के निर्देश

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने कर संग्रहण और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल्स को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल और सुगम बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि पोर्टल पर भुगतान, रसीद और शिकायत निवारण की प्रक्रिया सरल हो ताकि लोग घर बैठे सेवाओं का लाभ ले सकें.


विज्ञापन
रंजीत सिंह

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रणजीत सिंह ने वर्ष 2006 में प्रिंट मीडिया से पत्रकारिता की शुरूआत की. वर्तमान में प्रभात खबर के बिहारशरीफ कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं. 19 वर्ष के पत्रकारिता जीवन में कई लिडिंग दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता के तौर पर कार्य किया है. स्वास्थ्य, नगर निकाय, कृषि, बिजली, नियोजनालय, पशुपालन एवं गव्य विकास विषयों पर नियमित खबर लिख रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन