शेखपुरा में साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, सरकारी नौकरी-लोन का झांसा देकर ठगी के 6 केस मिले

Updated:
विज्ञापन

Photo : AI

शेखपुरा पुलिस ने महानंदपुर गांव से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. यह युवक सरकारी नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करता था. उसके पास से 3 मोबाइल और ठगी से जुड़े कई सबूत मिले हैं.

विज्ञापन

Sheikhpura Cyber Fraud : गश्ती के दौरान शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना पुलिस ने महानंदपुर गांव के बघार में सड़क किनारे एक पुलिया के पास साइबर ठगी करते एक युवक को खदेड़कर धर दबोचा. छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने की. गिरफ्तार युवक की पहचान पांची गांव निवासी राजेंद्र शर्मा उर्फ राजो हजाम के पुत्र सिन्टू शर्मा के रूप में की गई.

बरामद मोबाइल और ठगी के तौर-तरीके

इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया, जिसका जांच करने के बाद पता चला कि युवक वन विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने, सस्ते बैंक ऋण दिलाने, पेंसिल पैकिंग और आयुर्वेदिक दवा पैकिंग के नाम पर लोगों को ऑनलाइन प्रलोभन देकर मोबाइल धारकों से ऑनलाइन ठगी किया करता था, जिसका अनेकों प्रमाण मिला.

Also Read : PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

गैलरी से मिले आपत्तिजनक दस्तावेज और मामले

मोबाइल के गैलरी में कई पोस्टर, पंपलेट के साथ-साथ अनेकों डेटा, मोबाइल नंबर, ऑडियो चैट लिंक, वीडियो चैट लिंक, वॉयस कॉल लिंक, क्यूआर कोड इत्यादि बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक के यहां से बरामद तीनों मोबाइल नंबर पर विभिन्न राज्यों में ठगी के 6 केस दर्ज मिले.

Also Read : गया जी : तीन साल से प्रेमी से फोन पर करती थी बात, अब छोटे बेटे संग महिला लापता; पति से मांगी गई 5 लाख की फिरौती

भागने की कोशिश और जेल भेजने की कार्रवाई

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़कर जवानों ने धर दबोचा. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार साइबर फ्रॉड के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस निगरानी में जेल भेज दिया गया.


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन