शेखपुरा के 38 वर्षीय दुकानदार की 11 हजार वोल्ट करंट लगने से मौत, बेटे-बेटी समेत परिवार में मातम

Updated:
विज्ञापन

शेखपुरा के पैगंबरपुर गांव में 38 वर्षीय युवक विजय यादव की 11000 वोल्ट बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. वह अपने खेत में धान की फसल का पटवन करने गया था. परिवार का इकलौता कमाने वाला युवक पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है.

विज्ञापन

शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में बिजली का करंट लगने से एक 38 वर्षीय युवक विजय यादव की मौत हो गई. मृतक पैगंबरपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र था. ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपनी खेत में लगी धान की फसल का पटवन करने बघार की ओर गया था. उसी दौरान बघार से गुजरे लुंज पुंज 11000 बोल्ट क्षमता का विद्युत तार के चपेट में आने से वह बुरी झुलस गया. बाद में ग्रामीणों ने आनन फानन में युवक को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल इलाज हेतु लाया. जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया. जबकि पूरे गांव में मातम पसर गया. घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक का शव जब्त कर लिया.

मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि वो अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है. मृतक शेखपुरा शहर के महादेव नगर मुहल्ले में गैराज खोलकर वाहन मैकेनिक का काम कर उससे अपने परिवार का भरन पोषण किया करता था. प्रत्येक दिन वह साइकिल से शेखपुरा जा कर अपनी दुकान खोलता था और देर शाम घर वापस लौटता था. थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन