नालंदा : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की जय, रहुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा में शामिल अधिकारी व जिला प्रवक्ता जदयू के भवानी सिंह | Prabhat Khabar Network
बिहारशरीफ के रहुई में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस यात्रा में छात्रों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो देशभक्ति की भावना को दर्शाता है.
बिहारशरीफ में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत नगर पंचायत रहुई द्वारा मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत के कर्मी और स्थानीय विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं शामिल हुए.
तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर बिजली कार्यालय होते हुए, बस स्टैंड, बजरंगी मोड़, रहुई बाजार तक गई. इस दौरान लोग भारत माता की जय, जय हिंद का नारा लगाते हुए हाथों में झंडा लेकर पूरा बाजार भ्रमण किए.
मुख्य पार्षद प्रतिनिधि और जदयू प्रवक्ता के विचार
इस तिरंगा यात्रा में शामिल मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत रहुई के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों छात्र एवं छात्रा शामिल हुए.
Also Read : शेखपुरा में साइबर फ्रॉड गिरफ्तार, सरकारी नौकरी-लोन का झांसा देकर ठगी के 6 केस मिले
वहीं, जिला प्रवक्ता जदयू भवानी सिंह ने कहा कि हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों का झंडा नहीं है; इसमें केसरिया रंग त्याग और साहस का प्रतीक है, सफेद रंग शांति और सत्य का संदेश देता है तथा हरा रंग समृद्धि और विकास का प्रतीक है. तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है.
देश की एकता, अखंडता और युवाओं की ताकत
आजादी हमें लाखों वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है. आज तिरंगा यात्रा के अवसर पर हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को हमेशा मजबूत करेंगे.
जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर हम भारतीय होने की भावना को मजबूत करेंगे. हमारे युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं. हमें अपने युवाओं में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी है.
समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग
इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, बीपीआरओ शशि कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला राय, परमानंद चन्द्रवंशी, रामलगन महतो, राकेश कुमार, शंभु कुमार, पंकज कुमार, राज बलम राय समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील कुमार
सुनील कुमार वर्ष 2015 से प्रभात खबर, बिहारशरीफ-नालंदा में फोटोग्राफर सह जिला संवाददाता के रूप में पत्रकारिता कर रहे हैं. खबरों की सटीकता, बेहतरीन फोटोग्राफी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी पहचान बन चुकी है. पत्रकारिता जीवन में इन्होंने कई दैनिक अखबारों के अलावा डिजिटल मीडिया के लिए भी संवाददाता का कार्य किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










