जिले में होमगार्ड में बहाली को लेकर आये नौ हजार आवेदन

Updated:
विज्ञापन
जिले में होमगार्ड में बहाली को लेकर आये नौ हजार आवेदन

होमगार्ड के बहाली को लेकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक विस्तारित की गई है. हालांकि जिले में अभी तक इसे लेकर लगभग 10 हाजर युवकों और युवतियों ने आवेदन दाखिल कर लिया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. होमगार्ड के बहाली को लेकर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल तक विस्तारित की गई है. हालांकि जिले में अभी तक इसे लेकर लगभग 10 हाजर युवकों और युवतियों ने आवेदन दाखिल कर लिया है. आवेदन दाखिल करने का काम ऑनलाइन किया जा रहा है. होमगार्ड के सेवा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में युवा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर पसीना बहा रहे हैं. सवेरे और शाम में जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण सड़कों, मैदानों, पार्कों में युवाओं के दौड़ते, उछलते, फांदते देखे जा रहे हैं. इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में होमगार्ड की बहाली के लिए अभी तक 8 लाख से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसमें शेखपुरा जिले के 9270 अभ्यर्थी शामिल हैं. यहां 150 होमगार्ड जवानों का नामांकन किया जाना है. पिछले महीनों बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों के यहां से सेवानिवृत होने के बाद इस बड़े संख्या में आए नए होमगार्ड जवानों से जिला पुलिस बल सशक्त बन सकेगा इसकी उम्मीद जगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन