आतंकी हमले के विरोध में निकाला गया आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में निकाला गया आक्रोश मार्च

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की शाम को हुए बर्बर आतंकवादी हमले में दो दर्जन से अधिक निर्दोष हिंदुओं की मौत के विरोध में बुधवार की शाम हिलसा में श्रद्धांजलि देने के लिए आक्रोश मार्च के साथ-साथ कैंडल मार्च भी निकाले गए.

विज्ञापन

हिलसा़ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की शाम को हुए बर्बर आतंकवादी हमले में दो दर्जन से अधिक निर्दोष हिंदुओं की मौत के विरोध में बुधवार की शाम हिलसा में श्रद्धांजलि देने के लिए आक्रोश मार्च के साथ-साथ कैंडल मार्च भी निकाले गए. जिसमें दर्जनों युवाओं ने हाथों आतंकवादीयो की पुतला एवं कैंडल लेकर आक्रोश मार्च पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शहर के बड़ी दुर्गा पूजा समिति महावीर मंदिर बड़ी दुर्गा स्थान से निकलकर वरुण तल, काली स्थान, सिनेमा मोड़, योगीपुर मोड़, मेंन रोड मुख्य बाजार होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचकर 2 मिनट का मौन धारण कर मारे गए निर्दोष हिंदुओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके आतंकवादियों को पुतला दहन किया गया. आक्रोश मार्च में शामिल लोगो ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम मे मंगलवार को 27 पर्यटक हिंदुओं को आतंकवादियों के द्वारा धर्म पूछ कर गोली मारकर हत्या कर दिया गया था. जिसके कारण पूरे देश में शोक की लहर है. इसी मामले में आक्रोश मार्च निकाला गया. इस मौके पर मंजय चंद्रवंशी,

गोपाल कुमार, सौरव प्रकाश, राजीव रंजन, लाला कुमार, शाहिल पटेल, सुमीत कुमार, कुंदन वर्मा, गौतम कुमार, चंदन कुमार, राहुल कुमार,रंजनीश रंजन, अभय, सुधांशु कुमार, गौरव प्रकाश, अभय कुमार, राजू सुप्रित हलद, राजकुमार वर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन