पंचाने नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की हुई मौत
Published by :AMLESH PRASAD
Published at :28 Oct 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन

सिलाव थाना क्षेत्र के जुनैदी गांव के समीप पंचाने नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी़
विज्ञापन
सिलाव. सिलाव थाना क्षेत्र के जुनैदी गांव के समीप पंचाने नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी़ यह घटना सोमवार की दोपहर उस वक्त घटी, जब युवक नदी में नहा रहा था. नहाने के दौरान किशोर नदी के गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी डूब जाने से मौत हो गयी़ मृतक की पहचान गिरियक थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी भूषण यादव के करीब चौदह वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी है. घटना के बारे में पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार निक्कू ने बताया कि किशोर को नदी में डूबते देख मौके पर ग्रामीण एवं परिजन पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पदाधिकारी को दी है, लेकिन नदी में पानी अधिक रहने के कारण लोग बेबस दिखायी दे रहे थे़ सूचना मिलते ही एसडीआरएफ एवं सिलाव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर डूबे किशोर की खोजबीन की़ लेकिन सोमवार की देर शाम में उसका शव निकाला गया़ बताते चलें कि एक सप्ताह पहले भी यहां दो युवक की डूबने से मौत हो गयी थी़ सिलाव थाना पुलिस ने शव को मॉडल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दाह संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










