तेज रफ्तार बाइक ने इ-रिक्शा से टकराई
Published by :SANTOSH KUMAR SINGH
Published at :02 May 2026 10:08 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा से जा टकराई.
विज्ञापन
बिंद. थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा से जा टकराई. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के सरमेरा निवासी अर्जुन राय के पुत्र मिथलेश कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










