ePaper

25 लीटर चुलाई शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 05 Oct 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
25 लीटर चुलाई शराब बरामद, तस्कर फरार

कसार थाना क्षेत्र के धनु टोला में रविवार की दोपहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की.

विज्ञापन

अरियरी. कसार थाना क्षेत्र के धनु टोला में रविवार की दोपहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धनु टोला गांव के बधार में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान मौके से 25 लीटर चुलाई शराब एवं शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी कर रही है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन