बिहार: खूब लड़ी मरदानी! मोबाइल छीनने वाले बदमाशों से भिड़ी महिला, बाइक व चप्पल छोड़ फरार हुए अपराधी

बिहार: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा चौक के समीप रविवार की दोपहर अपराधियों को महिला से मोबाइल छिनना भारी पड़ गया. महिला ने अपराधियों को धूल चटा दी. बताया जा रहा है कि मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों से एक महिला भिड़ गयी.
बिहार: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के गरहा चौक के समीप रविवार की दोपहर अपराधियों को महिला से मोबाइल छिनना भारी पड़ गया. महिला ने अपराधियों को धूल चटा दी. बताया जा रहा है कि मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों से एक महिला भिड़ गयी. अपराधियों के पीछे दौड़ने लगी तो बदमाश बाइक व चप्पल मौके पर ही छोड़कर पैदल फरार हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी की स्थिति बन गयी. जिस दिशा में बदमाश भागे थे, उस दिशा में बाइक से कुछ स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया. लेकिन, बदमाश पकड़ में नहीं आ सके.
घटना की सूचना मिलने के साथ ही, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी. इसके बाद अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे की खोज करना शुरू किया. पुलिस ने अपराधियों की बाइक को जब्त कर लिया है. पुलिस को आशंका है कि अपराधी चोरी की बाइक से मोबाइल की छिनतई करने के लिए पहुंचे थे. हालांकि, उन्होंने भी महिला की बहादुरी की दाद दी.
Also Read: बिहार: सावधान! नक्शे के अनुसार ही बनाएं घर, नहीं तो आएगी आफत, सख्त हो गए सारे नियम, जानें पूरी बात
पीड़ित महिला दादर निवासी पूनम देवी ने बताया कि वह रविवार की दोपहर परिवार के साथ इ-रिक्शा से मेला देखने के लिए गरहा जा रही थी. वह इ-रिक्शा में साइड में बैठी थी. उसके हाथ में मोबाइल था. इस बीच पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया. इसके बाद महिला शोर मचाने लगी. आगे बैरिकेडिंग देखकर बदमाश बाइक घुमा कर भागना चाहा. तब तक महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़ ली. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक व चप्पल छोड़कर पैदल ही भाग निकले. थानेदार अरुण कुमार ने बताया कि एक महिला का मोबाइल छीनने के दौरान बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला. बाइक पर नंबर प्लेट नहीं है. चेचिस नंबर के आधार पर उसके मालिक को चिन्हित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




