बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 85 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2023 10:29 PM

विज्ञापन

गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन के साथ नई जगह पोस्टिंग की सूची जारी की है. इनमें 85 अधिकारियों के नाम हैं जिनका तबादला हुआ. इनमें 46 जगहों पर नए भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) की पोस्टिंग भी शामिल है

विज्ञापन
undefined

Bihar Transfer- Posting: बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 85 अधिकारियों को प्रोन्नति देने के साथ तबादला कर दिया है. गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन के साथ नई जगह पोस्टिंग की सूची जारी की है. इनमें 46 जगहों पर नए भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) की पोस्टिंग भी शामिल है. जिसमें खगेश चंद्र झा को अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) पटना, देवेंद्र प्रसाद को अपर समहर्ता, आपदा प्रबंधन (पटना), प्रीति सिंह को डीसीएलआर पटना सदर, मैत्री और पम्पी रानी को डीसीएलआर बाढ की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं, डीसीएलआर नवादा-पारुल प्रिया को सामान्य प्रशासन विभाग में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया गया है. इसके साथ ही महेश्वर प्रसाद को अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था भागलपुर बनाया गया है. इसके अलावा बांका, भागलपुर औरंगाबाद, सीतामढ़ी में भी नए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को पदस्थापित किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
undefined
Also Read: PHOTOS: जापान के दौरे पर तेजस्वी यादव, दुनिया भर के पर्यटकों को बिहार आने का दिया न्योता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन