‍Bihar: मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में पांच लोगों की कुचलकर मौत, दो अस्पताल में भर्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2023 9:53 AM

विज्ञापन

Bihar: मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे के करीब ये हादसा एनएच-58 पर हुआ है. मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के घोषई टावर के पास सुबह एक ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हो गयी. भीषण हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए.

विज्ञापन

Bihar: मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे के करीब ये हादसा एनएच-58 पर हुआ है. मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के घोषई टावर के पास सुबह एक ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर हो गयी. भीषण हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि, दो गंभीर रुप से घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि घायलों और मृतकों के परिजान मौके पर पहुंच गए हैं.

लोगों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंच गयी. हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. इससे आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय लोग पुसिस को शव नहीं उठाने दे रहे हैं और मेन रोड को जाम कर दिया है. लोग वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं. लोगों ने बताया कि ऑटो चौसा की तरफ से आ रही थी. तभी ट्रक से टक्कर हो गयी. टक्कर की आवाज काफी दूर तक लोगों ने सुनी. इसके बाद सड़क पर चीख पुकार मच गयी.

खबर अपडेट होगी…

Also Read: Bihar Weather: बिहार में आज बदलेगा मौसम, पटना में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार, जानें मौसम का अपडेट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन