ePaper

शादी, प्यार और धोखा... पुलिसकर्मी की पत्नी को पड़ोसी से हुआ प्यार तो पति को छोड़ा, अब प्रेमी ने दिया धोखा

Updated at : 14 Oct 2022 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
शादी, प्यार और धोखा... पुलिसकर्मी की पत्नी को पड़ोसी से हुआ प्यार तो पति को छोड़ा, अब प्रेमी ने दिया धोखा

जमुई के पुलिसकर्मी की पत्नी को जब पड़ोसी से प्यार हो गया तो उसने अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया. प्रेम परवान चढ़ा तो महिला ने किसी की परवाह नहीं की, लेकिन अब उसका प्रेमी भी किसी और से शादी रचाने लगा है. महिला ने महिला थाना में अब अपने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

जमुई के पुलिसकर्मी की पत्नी को जब पड़ोसी से प्यार हो गया तो उसने अपने पति और बच्चों को भी छोड़ दिया. प्रेम परवान चढ़ा तो महिला ने किसी की परवाह नहीं की, लेकिन अब उसका प्रेमी भी किसी और से शादी रचाने जा रहा है. महिला ने महिला थाना में अब अपने प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले की रहने वाली एक शादीशुदा महिला अपने पुलिसकर्मी पति और दो बच्चों के साथ मलयपुर में एक किराए के मकान में रहती थी. उसका पति ड्यूटी के कारण हमेशा बाहर रहता था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक कम उम्र के युवक से उसकी आंखें चार हो गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली.

दो वर्ष चला महिला का प्रेम प्रसंग

पति को अपनी पत्नी का दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो वह पत्नी को छोड़कर अपने बच्चों को लेकर दूसरे जिला चला गया. महिला अपने प्रेमी युवक के साथ लगातार संपर्क में जुड़ी रही. दो साल तक महिला का युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चलते रहा. अब कुछ दिन पहले जब महिला को इस बात की जानकारी मिली कि उसके प्रेमी की शादी किसी और लड़की से हो रही है तो वह अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. उसके परिवारवालों से युवक से शादी कराने की बात कह दी. कई बार कोशिश करने के बाद भी प्रेमी युवक महिला से मुलाकात या फिर मोबाइल पर बातचीत भी नहीं की. अब महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

महिला ने प्रेमी पर दर्ज करायी प्राथमिकी

महिला थाने में आवेदन देते हुए अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के साथ कई बार रुपये और जेवरात लेने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. महिला ने बताया कि युवक को पता था कि वह शादीशुदा और दो बच्चो की मां है. इसके बाद भी उसने संबंध बनाए रखा. महिला बताती है कि ‘प्रेमी गोलू ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. धीरे-धीरे पैसे ऐंठने शुरू कर दिया. कोई न कोई बहाने से पैसे मांगता था.’ महिला ने बताया कि पति घर में नहीं रहते थे. वह सरकारी नौकरी में हैं. गोलू का घर पर आना लगा रहता था. हम दोनों एक महीने एक साथ रहे. वह एक निजी स्कूल काम करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन