Bihar News: बिहार पुलिस बहाली पर सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Oct 2024 2:57 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर

Bihar Police Bharti: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 अक्टूबर दिन सोमवार को बापू सभागार में 1239 दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस दौरान उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए. पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसद करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए.

विज्ञापन

Bihar Police Bharti: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 अक्टूबर दिन सोमवार को बापू सभागार में 1239 दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा बिहार के डीजीपी, मुख्य सचिव के अलावा पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. कार्यक्रम के संबोधन के दौरान सीएम नीतीश अधिकारियों के आगे हाथ जोड़ते दिखे. उन्होंने गृह सचिव और डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए कहा कि जल्दी से और भी नियुक्ति करा दीजिए. पुलिस में महिलाओं की संख्या 35 फीसद करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए.

मेरी इच्छा है की भारी संख्या में बहाली हो…

CM नीतीश कुमार ने कहा कि “अधिकारी लोग मौजूद हैं जरा ताकिए. हम आपको ये कहने आए हैं… समझ गए न… कि तेजी से करिए. अगला साल तो चुनाव होने वाला है… तो उसके पहले छह महीने में आप पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए. अरे करिएगा न तेजी से…? हम बराबर कहते हैं. भाई मेरी इच्छा है कि इतनी बड़ी संख्या में बहाली हो… खाली पुलिस बल ही नहीं उसके बाद जो अधिकारी लोग हैं उनको भी बढ़ाएंगे.”

Also Read: बिहार ने रचा इतिहास, एक साथ तीन ट्रांसजेंडर बनें दरोगा, CM ने दिया नियुक्ति पत्र

आपलोग तेजी से करिए बहाली…

उन्होंने आगे कहा कि, “पुलिस महानिदेशक से बहुत ज्यादा हमारी इच्छा है कि आप लोग तेजी से करिए. ये नहीं कि अगले साल छह महीने के बाद पड़ा रहे. बहाली हो जाए… ट्रेनिंग हो जाए उसके बाद चुनाव हो. हम तो चाहते ही हैं न कि पुलिस वाले रहें ताकि कोई गड़बड़ करे तो वो लोग देखें.” 

तीन ट्रांसजेंडर को सौंपे नियुक्ति पत्र

इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि भारत में पहली बार किसी राज्य की तीन ट्रांसजेंडर को दारोगा के पद पर नियुक्त किया गया है. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा है. उधर दूसरी ओर पुलिस विभाग में और भारी संख्या में बहाली को लेकर भी सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दे दिया है.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन