बिहार पंचायत चुनाव में एक वोट से हार-जीत तो दोबारा होगी मतगणना, जानें दो वोट पर कैसे होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान आज जारी है. 10 जिलों के 12 प्रखंडों में वोटिंग कराया जा रहा है. इस बार पंचायत चुनाव में मतदाता और उम्मीदवार की सभी शिकायतों को सुना जाएगा. इसके बाद ही हार-जीत का परिणाम घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार पंचायत चुनाव में पहले चरण का मतदान आज जारी है. 10 जिलों के 12 प्रखंडों में वोटिंग कराया जा रहा है. इस बार पंचायत चुनाव में मतदाता और उम्मीदवार की सभी शिकायतों को सुना जाएगा. इसके बाद ही हार-जीत का परिणाम घोषित किया जाएगा.

हार-जीत का फासला अगर एक वोट में होने पर चुनाव परिणाम की घोषणा दोबारा गिनती कराने के बाद ही की जाएगी. वहीं, दो वोट से जीत-हार होने पर उम्मीदवार की आपत्ति की मेरिट देखी जाएगी. मेरिट के आधार पर दोबारा मतगणना का आवेदन स्वीकार किया जाएगा.

चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारियों को इस आदेश से अवगत करा दिया गया है. दोबारा मतगणना का आवेदन सिर्फ एक बार ही स्वीकार किया जाएगा. यह व्यवस्था बैलेट पेपर से पंच और सरपंच पद की मतगणना के लिए प्रभावी होगा.

निर्वाचन जिलाधिकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान और मतगणना कार्य में पूर्ण पारदर्शिता के लिए दिशा निर्देश जारी किया हैं. चुनाव कार्य के दौरान यदि किसी लोक सेवक पर प्रत्याशी विशेष के पक्ष में कार्य करने का प्रमाण मिला तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav Live: औरंगाबाद
में बवाल, पथराव और फायरिंग के कारण रुकी वोटिंग, पांच लोग गिरफ्तार

दबंगों पर होगी प्राथमिकी

मतदान अथवा मतगणना को प्रभावित करने वाले दबंग प्रत्याशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. अगर मतदाता कर्मी यदि किसी दबंग प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने की शिकायत मिली तो प्राथमिकी दर्ज करने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन