ePaper

अरे ई सब को कुछ आता था? विधान परिषद में नीतीश कुमार का राबड़ी देवी पर तंज

Updated at : 09 Feb 2026 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar and Rabri Devi

Nitish Kumar and Rabri Devi

Bihar News: कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा तो सदन में बहस नहीं, टकराव दिखा. मगही में कही बातों ने बिहार की सियासत को फिर गरमा दिया.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधान परिषद में सोमवार को कार्यवाही शुरू होते ही माहौल गर्म हो गया. कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के सवालों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कदर भड़क गए कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता राबड़ी देवी पर तीखे शब्दों में हमला बोल दिया.

मगही में कही गई उनकी टिप्पणियां सदन से निकलकर सीधे सियासी बहस के केंद्र में आ गईं.

कानून-व्यवस्था पर सवाल और हंगामे की शुरुआत

कार्यवाही शुरू होते ही राबड़ी देवी के नेतृत्व में आरजेडी की महिला विधान पार्षदों ने कानून-व्यवस्था को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्ष का आरोप था कि राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और सरकार नियंत्रण में विफल है. नारेबाजी के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होने लगी.

विपक्ष के शोर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खड़े हुए और सभापति से हंगामा कर रहे सदस्यों पर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, “ई सब को कुछ आता था? कोई काम किया है? 15 साल सरकार में थे, कुछ नहीं किया. आज देख लीजिए 20 साल में कितना काम हुआ है.” नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में बिहार ने विकास के कई पड़ाव पार किए हैं.

‘ई तीन गो बोल रही है…’ कहकर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने सदन में बोलते हुए कहा, “ई तीन गो बोल रही है… सुन लो…”, उनका इशारा मुन्नी रजक, राबड़ी देवी और उर्मिला ठाकुर की ओर था. राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “ई लड़की है… इसके जो हट गए, कुछ दिन बाद इसी को बना दिया.” इस टिप्पणी के बाद सदन में शोर और तेज हो गया.

सभापति ने विपक्ष से अपील की कि मुख्यमंत्री की बात सुनी जाए, लेकिन विपक्ष शांत नहीं हुआ. इसी दौरान आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग भी रख दी. शोर-शराबे के बीच नीतीश कुमार यह कहते रहे कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है.

Also Read: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सदन में हंगामा, दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म मामले पर भड़के विधायक

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन