पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सदन में हंगामा, दरभंगा में बच्ची से दुष्कर्म मामले पर भड़के विधायक

Updated at : 09 Feb 2026 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Budget Session Pappu Yadav arrest

बिहार विधानसभा में हंगामा

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. आज पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष के नेताओं ने जमकर हंगामा किया. इसके साथ ही राजद और कांग्रेस के नेता ने दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म और मौत मामले में सरकार को घेरा.

विज्ञापन

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन के अंदर और बाहर विपक्ष के नेताओं ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर जमकर हंगामा किया. सदन के बाहर विपक्ष ने बिहार में हो रहे अपराध को लेकर भी प्रदर्शन किया. राजद के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिस पर लिखा था, रेप, हत्या, किडनैपिंग कब रुकेगी. कानून है, पर डर नहीं. जवाब दो सरकार.

पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ हंगामा

सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ भी जमकर विरोध हुआ. कांग्रेस MLA अभिषेक रंजन सदन में पप्पू यादव के लिए टीशर्ट पहनकर पहुंचे थे, जिस पर लिखा था- ‘आज जेल होई, काल बेल होई, परसों से वही खेल होई.’ कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने कहा, 1 महीने हो गए लेकिन न्याय नहीं मिला. पप्पू यादव के नेतृत्व में जंतर मंतर पर धरना देना था. नीट छात्रा के परिवार के सभी लोग थे. लेकिन 2 दिन पहले उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सरकार डर रही है. जो न्याय मांगेंगे उसे जेल में भेजेंगे.

साथ ही पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस विधायक कमरूल होदा ने कहा, बिहार में राजतंत्र चल रहा है, लोकतंत्र नहीं है. लोकतंत्र की हत्या हो गई है. 31 साल पुराने मामले में सांसद की गिरफ्तारी हुई है. पप्पू यादव कोर्ट में हाजरी देने के लिए बिल्कुल तैयार थे. लेकिन अचानक रात में पुलिस सिविल ड्रेस में उठाकर उन्हें ले गई. बिहार में हर दिन हत्या, डकैती हो रही है. प्रशासन पूरी तरह फेल है. सरकार फेल है. जानकारी के मुताबिक, सदन के अंदर पार्टिंको में भी विधायकों ने हंगामा किया.

दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म और मौत पर हंगामा

दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म और मौत मामले पर भी विधायकों का गुस्सा फूट पड़ा. राजद के प्रधान महासचिव और MLA रणविजय साहू ने कहा, पिछले 1 महीने से लगातार बच्चियों के साथ अपराध हो रहा है. सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. बिहार में पूरी तरह हिटलर राज आ गया है. पप्पू यादव पूरी तरह इंसाफ के लिए आवाज उठा रहे थे, तो उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया.

साथ ही कांग्रेस MLA कमरूल होदा ने कहा, पटना में दुष्कर्म हुआ लेकिन रेपिस्ट आराम से घूम रहे हैं. सच्चाई को छुपाने का प्रयास सरकार कर रही है. अभी दरभंगा में भी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ. यह सरकार पूरी तरह फेल है. हमलोग आंदोलन कर रहे हैं. यह ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार है, जिसका लगाम पुलिस प्रशासन पर नहीं है.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल कब तक होगा तैयार? हर साल 23 लाख यात्री कर सकेंगे सफर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन