Bihar News: भागलपुर स्टेशन चौक पर चला प्रशासन का ऑपरेशन बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

भागलपुर में ऑपरेशन बुलडोजर
Bihar News: सुबह की भागदौड़, स्टेशन चौक की भीड़ और अचानक सायरनों की आवाज. भागलपुर में प्रशासन की औचक कार्रवाई ने अतिक्रमणकारियों को संभलने का मौका तक नहीं दिया. सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई.
Bihar News: भागलपुर,मनोज कुमार. लगातार जाम और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए भागलपुर प्रशासन ने स्टेशन चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. सिटी डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, नगर निगम के अधिकारी और कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई शुरू कर दी.
स्टेशन चौक बना कार्रवाई का केंद्र
गुरुवार को स्टेशन चौक से तातारपुर चौक तक चले इस अभियान में सड़क किनारे और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे 30 से 40 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई. नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया. अचानक हुई इस कार्रवाई से स्टेशन चौक इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
जाम से राहत दिलाना प्रशासन का लक्ष्य
अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन चौक पर रोज़ लगने वाले जाम और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है. प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण की वजह से न केवल जाम बढ़ता है, बल्कि पैदल चलने वालों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है.
दोबारा अतिक्रमण पर सख्ती तय
ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने के बाद इसका नियमित फॉलोअप किया जाएगा. पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा दुकानें न लगें. नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की औचक कार्रवाई और कानूनी कदम उठाए जाएंगे.
Also Read: बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 17 लोगों को मिला नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




