बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 17 लोगों को मिला नोटिस

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Dec 2025 5:48 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bulldozer Action: औरंगाबाद शहर में विकास के कामों में तेजी लाने के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. पुराने शहर के कई इलाकों में सरकारी जमीन पर बने नाली और दीवारें बाधा बन रही हैं. इन्हें हटाने के लिए नोटिस भेजा गया है.

विज्ञापन

Bihar Bulldozer Action: औरंगाबाद के पुराने शहर इलाके में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही. पहले चरण में 17 लोगों को नोटिस भेजा गया है. नियम के अनुसार, तीन बार नोटिस देने के बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद खुद कार्रवाई करेगी.

नोटिस में क्या कहा गया

शहर के वार्ड संख्या आठ के 14 और वार्ड संख्या नौ के तीन लोगों को यह नोटिस दिया गया है. ये सभी जोड़ा मंदिर के पास रहते हैं. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि जांच में पाया गया है कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है. कहीं ओट बना दिया गया है, तो कहीं नाली. दीवार या सीढ़ी बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है. यह अतिक्रमण टेम्पररी और परमानेंट दोनों तरह का है.

नगर परिषद ने कहा है कि इस जगह पर नाली का निर्माण किया जाना है. इसलिए नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर खुद अतिक्रमण हटाने को कहा गया है. यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा नगर परिषद खुद अतिक्रमण हटवाएगी और इस पर होने वाला खर्च भी संबंधित मालिकों से ही वसूला जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

नोटिस के बाद लोग खुद हटा रहे अतिक्रमण

नोटिस मिलने के बाद कुछ मलिकों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है. जो लोग अब तक नहीं हटे हैं, उन्हें दोबारा नोटिस भेजने की तैयारी नगर परिषद कर रही है. पहला नोटिस आठ दिसंबर 2025 को दिया गया था. इस मामले में नगर परिषद के इओ ऋषिकेश अवस्थी ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से शहर में विकास के काम रुक जाते हैं. जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, उनसे अतिक्रमण हटवाया जाएगा, ताकि काम समय पर पूरा हो सके.

इओ ऋषिकेश अवस्थी ने बताया कि वार्ड संख्या आठ और नौ में जोड़ा मंदिर रोड पर चर्च के पास से लेकर संगत गली के कोने तक पीसीसी सड़क और नाले का निर्माण किया जा रहा है. इसी निर्माण में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र में नाली और नालों की सफाई, उड़ाही, नए नाले-नाली और सड़क निर्माण जैसे काम अतिक्रमण के कारण प्रभावित होते हैं. अगर समय रहते अतिक्रमण हटा दिया जाए, तो न सिर्फ विकास कार्य तेजी से पूरे होंगे, बल्कि जलजमाव और गंदगी की समस्या से भी शहर को राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: लालू यादव की जब्त की गई संपत्ति पर स्कूल और अनाथालय बनाना चाहिए, सम्राट चौधरी के बयान का जदयू ने किया समर्थन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन