तेज रफ्तार बाइक ताड़ के पेड़ से टकराई, दो युवकों मौत

Updated:
विज्ञापन

AURANGABAD NEWS.मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के द्वारपार गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

परदेस से साथ लौटे घर… चंद घंटे में बने काल का शिकार मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के द्वारपार गांव के की घटना फोटो नंबर-7- रोते- बिलखते मृतक के परिजन प्रतिनिधि, मदनपुर मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के द्वारपार गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गयी. जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार दोनो युवकों की मौत हो गयी. घटना रविवार की शाम की है. मृतकों में सलैया थाना क्षेत्र के पिरथू गांव निवासी बालकेश्वर भुइयां के 23 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार और तिलक भुइयां के 22 वर्षीय पुत्र सुदर्शन कुमार शामिल है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि दोनों युवक महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करते थे. रविवार की सुबह ही वे लोग पुणे से अपने घर वापस आये थे. दोनों युवक घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से परसा गांव की ओर जा रहे थे. तभी द्वारपार के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक ताड़ के पेड़ से टकरा गयी. आसपास के लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर ले गये. जहां के डॉक्टर कुमार जय ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. इधर, मौत की सूचना मिलते ही दिनेश कुमार की मां जीरा देवी और सुदर्शन कुमार की मां तिलेश्वरी देवी अपने बेटे की याद में रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी. अंतत: कुछ लोगों ने घटना की सूचना सलैया थाने को दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन