ePaper

विवाहिता की लापता होने पर हत्या की आशंका पर प्राथमिकी दर्ज, ससुरालवाले घर छोड़ फरार

Updated at : 15 Feb 2026 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की लापता होने पर हत्या की आशंका पर प्राथमिकी दर्ज, ससुरालवाले घर छोड़ फरार

AURANGABAD NEWS.गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर बिगहा गांव से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोह. गोह थाना क्षेत्र के मीरपुर बिगहा गांव से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने और दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में विवाहिता के भाई मिथिलेश यादव ने थाने में आवेदन देकर ससुराल पक्ष के आठ लोगों समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.आवेदन में रामशरण यादव के पुत्र मिथिलेश यादव, निवासी कोच ग्वालटोली, गया जिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन रंजू देवी को लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. ससुराल पक्ष डीजे, टेंट और पिकअप वाहन का व्यवसाय करता है व व्यवसाय बढ़ाने के लिए चारपहिया वाहन खरीदने के लिए मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहा था. रुपये नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था. आवेदन में यह भी कहा गया है कि रंजू देवी ने कई बार अपने पति चंदन कुमार पर अनैतिक संबंध में संलिप्त होने की बात बतायी थी. विरोध करने पर उसके साथ और मारपीट की जाती थी. मिथिलेश यादव के अनुसार 14 फरवरी की शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि रंजू देवी को मारकर शव गायब कर दिया गया है. 15 फरवरी को ससुराल पहुंचने पर घर पर कोई सदस्य नहीं मिला और रंजू देवी भी नहीं मिली. ग्रामीणों ने बताया कि ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार है. आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया. इस मामले में पति चंदन कुमार, भैसूर मुकेश कुमार, देवर चितरंजन कुमार, ससुर राजाराम यादव, सास, दोनों गोतनी, भतीजा राजेश कुमार और मामा ससुर गया यादव समेत अन्य को नामजद किया गया है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.जल्द मामले के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन