रफीगंज में खुला जदयू-एनडीए कार्यालय, अर्जुन सिंह बने एनडीए संयोजक
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक
Aurangabad News : रफीगंज में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने जदयू सह एनडीए कार्यालय का उद्घाटन किया. अब जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही होगा.
Aurangabad News : रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड में बुधवार दोपहर जदयू सह एनडीए कार्यालय का उद्घाटन किया गया. विधायक प्रमोद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, विधानसभा विधायक प्रतिनिधि प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह, जदयू नेता रामानुज सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह एवं भाजपा कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने किया. इस दौरान सर्वसम्मति से अर्जुन सिंह को एनडीए का संयोजक बनाया गया.
आपके शहर में
कार्यालय खुलने से लोगों को मिलेगा सुविधा का लाभ
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालय खुलने से विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. कार्यालय में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ता उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक माह दो दिन कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने का प्रयास करेंगे.
2027-28 में शुरू हो सकता है डिग्री कॉलेज
रफीगंज में डिग्री कॉलेज के सवाल पर विधायक ने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कॉलेज शुरू हो जाएगा. विधायक ने कहा कि बरसात के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज की जाएगी.
नगर पंचायत की योजनाओं की होगी जांच
नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर विधायक ने कहा कि संबंधित कागजात मांगे गए हैं. दस्तावेज मिलने के बाद योजनाओं की जांच कराई जाएगी. अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : बाबा हरिगिरिधाम जा रही महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास, ई-रिक्शा से गिरकर घायल
सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सोनू सिंह, महिला सेल प्रखंड अध्यक्ष संगीता कुमारी, अनिल मिश्रा, विनय पटेल, संजय यादव, सुनील सिंह, विजय विश्वकर्मा, अशोक मेहता, विकास यादव, मनोज सिंह और अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही.
Also Read : बाढ़ के पानी में डूबी बेगूसराय की सड़क, मरीज को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए