औरंगाबाद में रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी राखियों से सजीं दुकानें

Updated:
विज्ञापन

मदनपुर में सज गए बाजार | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : रक्षाबंधन के लिए बाजारों में राखियों की भारी मांग है. मदनपुर से लेकर आसपास के बाजारों में डिजाइनर राखियों और गिफ्ट हैंपर्स की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

Aurangabad News : रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही शहर के साथ-साथ जिलेभर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. पर्व को लेकर राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है. मदनपुर बाजार से लेकर शिवगंज, खिरियावां और वार बाजार तक रंग-बिरंगी राखियों से दुकानें सज गई हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग डिजाइन, रंग और पैटर्न की राखियां उपलब्ध कराई हैं. ऑनलाइन खरीदारी का चलन बढ़ने के बावजूद बाजारों में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक रूप से राखी की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं. बहनें अपने भाइयों के लिए पसंद की राखियां चुनने में विशेष रुचि दिखा रही हैं.

हर बजट और पसंद के अनुसार उपलब्ध हैं राखियां

इस बार बाजार में हर बजट और पसंद के अनुसार राखियां उपलब्ध हैं. सामान्य धागे वाली राखियां 10 से 30 रुपये, मोती-कुंदन राखियां 50 से 200 रुपये और कुंदन डिजाइन की राखियां 50 से 300 रुपये तक बिक रही हैं. चांदी डिजाइन की राखियों की कीमत 500 से 2,500 रुपये तक है. वहीं, पर्ल-स्टोन राखियां 100 से 500 रुपये तथा ब्राइड डिजाइनर राखियां 300 से 1,000 रुपये तक उपलब्ध हैं.

राखी के साथ गिफ्ट हैंपर 150 से 1,000 रुपये और आकर्षक सामग्री से सजी राखी की थालियां 120 से 250 रुपये तक मिल रही हैं. वहीं, राखी गिफ्ट पैक की कीमत 250 से 2,000 रुपये तक है.

कार्टून और लाइट वाली राखियां बच्चों को कर रहीं आकर्षित

दुकानदारों के अनुसार, इस बार आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की मांग अधिक है. स्टोन वर्क, कुंदन, मोती और विशेष डिजाइन वाली राखियों के साथ छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर तथा लाइट वाली राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं. बैटरी से चलने वाली राखियां बच्चों को खास तौर पर आकर्षित कर रही हैं.

राखी के साथ गिफ्ट की भी बढ़ी मांग

रक्षाबंधन अब केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं रह गया है. बाजार में राखी के साथ गिफ्ट हैंपर, चॉकलेट पैक, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट की भी अच्छी मांग है. दुकानदार राखी, रोली, अक्षत और मिठाई को एक साथ पैक कर आकर्षक गिफ्ट हैंपर तैयार कर रहे हैं. ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार इन पैकों का चयन कर रहे हैं. राखी के साथ चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स का कॉम्बिनेशन भी लोगों को पसंद आ रहा है.

अंतिम दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है कारोबार

कारोबारियों को उम्मीद है कि रक्षाबंधन तक बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी. पर्व के अंतिम दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने से राखी, मिठाई और उपहार कारोबार में और तेजी आने की संभावना है.

Also Read : नवादा के थाली बाजार में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति गिरफ्तार, सास फरार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन