औरंगाबाद में झारखंड से कार में शराब लेकर आ रहे दो धंधेबाज गिरफ्तार, 280 लीटर शराब जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर
Aurangabad News : झारखंड से भारी मात्रा में शराब लेकर औरंगाबाद जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. कार से 280 लीटर शराब बरामद, मामला दर्ज कर भेजा गया जेल.
Aurangabad News : औरंगाबाद. झारखंड से भारी मात्रा में शराब लेकर औरंगाबाद की ओर जा रहे कार सवार दो धंधेबाजों को रिसियप थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से झारखंड निर्मित 280 लीटर शराब जब्त की है. कार्रवाई मंगलवार की रात थानाध्यक्ष संजीत राम के नेतृत्व में एनएच-139 पर स्थित दोमुहान पुल के समीप की गई. पुलिस ने शराब लदी कार को भी जब्त कर लिया है.
आपके शहर में
नाकेबंदी कर पुलिस ने कार को पकड़ा
थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव निवासी अंकित कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है. दोनों एक ही कार पर सवार होकर झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके से शराब खरीदकर औरंगाबाद की ओर आ रहे थे. पुलिस के अनुसार, दोनों को विभिन्न स्थानों पर शराब की होम डिलीवरी करनी थी.
सूचना मिलते ही दोमुहान पुल पर बढ़ाई गई चौकसी
पुलिस को शराब लेकर धंधेबाजों के आने की सूचना मिली थी. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने दोमुहान पुल के समीप नाकेबंदी कर दी. संदिग्ध कार के पहुंचते ही पुलिस ने उसे रोक लिया. इसके बाद कार की तलाशी ली गई.
Also Read : नवादा के मधुज कुमार ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान
35 पेटियों में छिपाकर रखी थी शराब
तलाशी के दौरान कार में छिपाकर रखी गई शराब की 35 पेटियां बरामद हुईं. इनमें झारखंड निर्मित कुल 280 लीटर शराब पाई गई. पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ कार को भी जब्त कर लिया और दोनों धंधेबाजों को हिरासत में ले लिया.
Also Read : नवादा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जश्ने जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा धार्मिक उत्साह और भाईचारा
उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले में रिसियप थाना में उत्पाद एवं मद्य निषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया. पुलिस अब शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.
Also Read : नवादा के मधुज कुमार ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए