औरंगाबाद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर होगा तीन दिवसीय जिला खेल महोत्सव, तैयारियों की अंतिम समीक्षा
बैठक में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : औरंगाबाद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय जिला खेल महोत्सव शुरू हो रहा है. इसमें फुटबॉल, कुश्ती और कबड्डी जैसे कई रोमांचक खेल आयोजित किए जाएंगे.
Aurangabad News : औरंगाबाद. जनेश्वर विकास केंद्र एवं महोत्सव परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अधिवक्ता संघ सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता खेल कौशल के संयोजक वीरेंद्र सिंह ने की. बैठक में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला खेल महोत्सव की तैयारियों की अंतिम समीक्षा की गई. आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
आपके शहर में
फुटबॉल टूर्नामेंट से होगी खेल महोत्सव की शुरुआत
बैठक को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खेल महोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त को देव जगन्नाथ उच्च विद्यालय के खेल मैदान में देव और औरंगाबाद के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट से होगी. वहीं, 29 अगस्त को कुश्ती दंगल, बैडमिंटन, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
Also Read : नवादा में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जश्ने जुलूस, तिरंगे के साथ दिखा धार्मिक उत्साह और भाईचारा
संगोष्ठी में खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को शहर के अधिवक्ता संघ सभागार में खेल विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी. इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ जिले के नामचीन और प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा. महोत्सव के मंच से जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ‘जिला खेल रत्न सम्मान’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई.
खेल प्रतिभाओं को मंच देना है उद्देश्य
सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करना है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता, नेतृत्व और स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार है. उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से बढ़-चढ़कर खेल महोत्सव में भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.
आयोजन की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
बैठक में महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई और आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया. आयोजकों ने जिलेवासियों से खेल महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की.
Also Read : नवादा के मधुज कुमार ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए