हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मदनपुर में निकला शांतिपूर्ण जुलूस, दिया अमन और भाईचारे का संदेश
जुलूस में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
Aurangabad News : मदनपुर में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया. लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया. प्रशासन की कड़ी निगरानी रही.
Aurangabad News : मदनपुर. हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में श्रद्धा और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया. इस्लामपुर से शुरू हुआ जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए मदनपुर पहुंचा और पुनः इस्लामपुर लौटकर संपन्न हुआ. जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अमन, भाईचारे तथा सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.
आपके शहर में
हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपनाने की अपील
जुलूस में शामिल लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपनाने के साथ आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की. पूरे मार्ग में लोगों ने अनुशासन का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखा गया.
Also Read : जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नवादा में निकला भव्य जुलूस, आपसी भाईचारे का दिया संदेश
सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा सतर्क
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस अधिकारी और जवान पूरे जुलूस के दौरान लगातार निगरानी करते रहे, जिससे कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं. जुलूस के मार्ग और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी.
धार्मिक नारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए लोग
जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर बाजे और धार्मिक नारों के साथ लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए. प्रशासन की कड़ी निगरानी और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.
Also Read : नवादा: पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकला जुलूस, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए