औरंगाबाद में तीन माह पहले लगा नया ट्रांसफार्मर, अब तक नहीं शुरू हुई बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते कैथी गाँव के ग्रामीण । | Prabhat Khabar Network

Aurangabad News : ओबरा के कैथी गांव में तीन महीने पहले लगा ट्रांसफार्मर अब तक चालू नहीं हुआ है. ग्रामीण लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं और विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Aurangabad News : ओबरा. विद्युत विभाग की उदासीनता के कारण ओबरा प्रखंड के कैथी गांव के ग्रामीण पिछले तीन माह से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों की सुविधा के लिए करीब तीन माह पहले विद्युत विभाग की ओर से पोल और नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन अब तक उसमें विद्युत प्रवाहित नहीं की गई है. इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुराने ट्रांसफार्मर से लो-वोल्टेज की समस्या

ग्रामीण शैलेंद्र कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, रामजनम सिंह, दिनेश शर्मा, अशोक शर्मा, सुदामा पासवान, विनोद शर्मा, वेंकटेश शर्मा और संतोष सहित अन्य ने बताया कि गांव में पहले से लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है. लो-वोल्टेज और बिजली की आंख-मिचौनी के कारण बल्ब तक ठीक से नहीं जल पाते हैं. करीब 50 घरों के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अलग ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया था, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी उससे बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई है.

जेई पर पहल नहीं करने का आरोप

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मिहिर कुमार पर मामले में अपेक्षित पहल नहीं करने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका है. इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read : बेगूसराय: भगवानपुर में प्रसव के दौरान महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने चार घंटे किया जाम

एसडीओ से हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एसडीओ से मामले में हस्तक्षेप करते हुए नए ट्रांसफार्मर से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है.

तकनीकी समस्या के कारण आपूर्ति बाधित

इधर, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मिहिर कुमार उपाध्याय ने बताया कि कैथी गांव में टेक्नो पावर एजेंसी द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया है. कुछ तकनीकी समस्या के कारण फिलहाल उससे विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या दूर होने के बाद नए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Also Read : बाढ़ के पानी में डूबी बेगूसराय की सड़क, मरीज को खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण, देखें वीडियो


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन