Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: चिराग के फैसले पर बीजेपी के तेवर सख्त, नीतीश कुमार के नेतृत्व पर दी बड़ी सलाह

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : भाजपा ने कहा है कि एनडीए में सारी बाते जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में हो रही है.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने अपने- अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में मंगलवार को पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर एनडीए के प्रत्याशियों का औपचारिक ऐलान हो जाएगा. इसी बीच बिहार चुनाव के लिए NDA से अलग होने के बाद एलजेपी को बीजेपी का कड़ा संदेश दिया है. भाजपा ने बिहार चुनाव में चिराग पासवान को बीजेपी नेताओं के नाम इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिये हैं. वोट मांगने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह के नाम का इस्तेमाल करने पर बीजेपी को आपत्ति है.
भाजपा ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि एनडीए में सारी बाते जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में हो रही है. पार्टी ने कहा है कि गठबंधन में वही रहेंगे जो नीतीश जी का नेतृत्व स्वीकार करेंगे. भाजपा ने चिराग पासवान को साफ संदेश देते हुए कहा है कि केंद्र से हटना पड़ेगा, अगर वो नीतीश कुमार का नेतृत्व नही स्वीकार्य नहीं करते. वही सुत्रों के हवाले से खबर के अनुसार लोजपा ने भी भाजपा को दो-टूक जबाब दिया है. लोजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नही बल्कि देश के हैं. उन्होंने आगे कहा कि चुनाव हम बिहारियों के नाज के लिए लड़ रहे हैं और उन्हें सम्मान दिलाना प्रधानमंत्री मोदी भी चाहते हैं.
गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पैतरेबाजी शुरू कर दी है. वही चिराग पासवान ने सोमवार को बिहार के लोगों को एक खुला पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने अपनी पार्टी का वीजन बताते हुए जदयू के प्रत्याशी को वोट नहीं देने की अपील भी की गई थी. बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होना है। वोटों की गिनती और साथ-साथ परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




