ePaper

Bihar election 2020 : पूर्णिया प्रमंडल में पिछली बार कांग्रेस, तो 2010 में भाजपा बड़ी पार्टी

Updated at : 09 Sep 2020 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar election 2020 : पूर्णिया प्रमंडल में पिछली बार कांग्रेस, तो 2010 में भाजपा बड़ी पार्टी

पटना. राज्य के पूर्णिया प्रमंडल के किशनगंज, पूर्णिया, अररिया व कटिहार जिले के लगभग 24 सीटों पर भाजपा, जदयू के अलावे कांग्रेस भी मजबूत स्थिति में रही है़ पिछली बार के विस चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी थी़ इसने कुल आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, कांग्रेस, राजद व जदयू वाले महागठबंधन ने 17 सीटों पर कब्जा कर लिया था़

अररिया सीट मिली कांग्रेस को

अररिया जिले के नरपतगंज, रानीगंज, फारबिसगंज, अररिया, जोकीहाट व सिकटी विस की सीटों पर वर्ष 2015 के विस चुनाव के दौरान जदयू व भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज किया था़ बीजेपी के खाते में फारबिसगंज व सिकटी, राजद को नरपतगंज व कांग्रेस को अररिया सीट मिली.

सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस

कटिहार जिले के कटिहार, कदवा, बलरामपुर, प्राणपुर, मनिहारी, बरारी व कोढा के विस सीटों पर वर्ष 2015 के चुनाव के दौरान सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बनी थी़ वहीं बीजेपी को दो, राजद को एक व सीपीआइ को एक सीट मिली थी़ वर्ष 2010 के चुनाव के दौरान बीजेपी ने पांच सीटों पर कब्जा किया था़

कांग्रेस को दो सीट

किशनगंज जिले के बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज व कोचाधामन के विस सीटों पर पिछले विस चुनाव में जदयू व कांग्रेस को दो-दो सीटें मिली थीं. जदयू ने ठाकुरगंज व कोचाधामन, कांग्रेस ने किशनगंज व बहादुरगंज की सीट पर कब्जा किया था़ वहीं, 2010 में कांग्रेस को दो सीटें मिली थी.

राजद को एक सीट

पूर्णिया जिले के कस्बा, बनमनखी, रुपौली, धमदाहा, पूर्णिया, अमौर और बैसी विस चुनाव में राजद को एक सीट छोड़ कांग्रेस, बीजेपी व जदयू को दो-दो सीटों पर जीत मिली थी़ वर्ष 2015 के विस चुनाव के दौरान जदयू ने रुपौली व धमदाहा, कांग्रेस ने कस्बा व अमौर, बीजेपी ने दो सीटों पर कब्जा किया था़

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन