Bihar Election 2025: वोटर्स को रिझाने की अनोखी होड़… कोई मछुआरों संग डुबकी, तो कोई शादी-बच्चे का किया वादा

Updated:
विज्ञापन

Bihar Election 2025 Tejashwi Yadav Rahul Gandhi

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में अब राजनीति सिर्फ़ भाषणों तक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के वायरल खेल तक पहुंच गई है. राहुल गांधी की डुबकी से लेकर तेजस्वी यादव के “शादी-बच्चा” बयान तक, सभी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, नेताओं की एक्टिविटी उतना ही अधिक मसालेदार और एंटरटेनमेंट वाला मोड़ लेती जा रही है. अब सिर्फ मंच, माइक और भाषण से काम नहीं चल रहा. अब हर नेता चाहता है कि वो सोशल मीडिया पर भी ऐसा कुछ करे, जो वायरल हो जाए, ताकि चर्चा में बना रहे और जनता कहे, “वाह, ये तो कुछ अलग किया है!”

राहुल गांधी की नदी में डुबकी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ समुद्र में डुबकी लगाई, साथ में vip नेता मुकेश सहनी

सोशल मीडिया पर इन दिनों ये राहुल गांधी का मछुआरों के साथ पानी में उतरने और डुबकी मारने का वीडियो काफी चर्चा में रहा. उन्होंने कहा कि वो मछुआरों का असली जीवन और उनकी मेहनत को नजदीक से महसूस करना चाहते हैं. अब कोई कह रहा है यह “जनता से जुड़ाव” वाला अच्छा आइडिया है, तो कोई इसको “इलेक्शन स्टंट” बताकर तंज कस रहा है. 

तेजस्वी यादव का शादी-बच्चा वाला बयान

राजद नेता तेजस्वी यादव

बीते दिन बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला के समर्थन में पहुंचे तेजस्वी यादव ने एक नया बयान देकर हलचल मचा दी. उन्होंने रैली में बोल दिया, “हमारी सरकार बनी तो जिनकी शादी नहीं हो रही, उनकी शादी करा देंगे. जिनको बच्चा नहीं हो रहा, उनकी समस्या भी हल हो जाएगी.” अब इस लाइन पर लोग ठहाके लगाकर मीम बना रहे हैं. लेकिन, तेजस्वी यादव असल में, परिवार और युवाओं की टेंशन को हल्के अंदाज में पकड़ने की कोशिश कर रहे थे.

ALSO READ: “महागठबंधन के तीन बंदर; पप्पू-टप्पू-अप्पू के रूप में…”, मुजफ्फरपुर में CM योगी ने इंडी गठबंधन पर किया जोरदार हमला

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन