किम जोंग उन की बेटी का 'पावर शो', हथियारों की फैक्ट्री में पिता के साथ चलाई पिस्तौल

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और उनकी टीनएजर बेटी किम जु ऐ.
North Korea Dictator Kim Jong Un: उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की बेटी किम जु ऐ की बढ़ती सक्रियता (एक्टिविज्म) ने उत्तराधिकार की चर्चाओं को हवा दे दी है. हाल ही में हथियारों की फैक्ट्री में पिता के साथ फायरिंग करती दिखीं जु ऐ को लेकर दक्षिण कोरियाई खुफिया एजेंसी ने बड़ा दावा किया है. क्या 13 वर्षीय जु ऐ भविष्य में उत्तर कोरिया की बागडोर संभालने के लिए तैयार की जा रही हैं?
North Korea Dictator Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और उनकी टीनएजर बेटी किम जु ऐ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया और ग्लोबल न्यूज में छाई हुई हैं. इन तस्वीरों में बाप-बेटी की जोड़ी एक लाइट मुनिशंस फैक्ट्री में नई पिस्तौलों को टेस्ट करती नजर आ रही है. सरकारी मीडिया ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (KCNA) के मुताबिक, किम जोंग उन ने इन हथियारों को ‘बेहतरीन’ बताया है. हालांकि सरकारी रिपोर्ट में खास तौर पर बेटी का जिक्र नहीं था, लेकिन तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि वह सीनियर अधिकारियों के साथ फायरिंग प्रैक्टिस कर रही है.
उत्तराधिकारी बनने की अटकलें तेज
विशेषज्ञों और साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) का मानना है कि लगभग 13 साल की किम जु ऐ को उनके पिता अपना उत्तराधिकारी बना सकते हैं. सांसद ली सियोंग-क्वेन ने बीबीसी को बताया कि जिस तरह से जु ऐ अब सरकारी कार्यक्रमों और मिलिट्री डिस्प्ले में अपने पिता के साथ दिख रही हैं और राज्य की नीतियों पर अपनी राय दे रही हैं, उससे साफ संकेत मिलता है कि उन्हें ‘इंटरनल सक्सेसर’ के तौर पर तैयार किया जा रहा है.
Kim Jong Un and Daughter Kim Ju Ae Test-Fire New Pistols at Factory
— Sumit (@SumitHansd) March 12, 2026
While the world’s attention stays fixed on the Middle East, Kim Jong Un seems to want attention too.
He launched cruise missiles from his new 5,000-ton destroyer to remind everyone that he’s still there. pic.twitter.com/Q60z2p1Qdc
नवंबर 2022 से बढ़ी पब्लिक अपीयरेंस
किम जु ऐ पहली बार नवंबर 2022 में सार्वजनिक रूप से दिखी थीं. तब से वह फैक्ट्री ओपनिंग से लेकर बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई समिट तक, हर जगह अपने पिता के साथ देखी गई हैं. पिछले महीने भी एक सरकारी रिपोर्ट में उन्हें स्नाइपर राइफल का टेस्ट करते हुए दिखाया गया था. इसके अलावा, हाल ही में उन्हें एक नेवल डिस्ट्रॉयर पर ‘न्यूक्लियर-कैपेबल क्रूज मिसाइल’ के लॉन्च को देखते हुए भी देखा गया है.
परिवार का सच और डेनिस रॉडमैन का खुलासा
उत्तर कोरियाई मीडिया के अनुसार, किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू की जु ऐ ही इकलौती संतान हैं जिन्हें पब्लिक किया गया है. हालांकि, साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) का मानना है कि किम का एक बड़ा बेटा भी है, लेकिन किम ने उसे कभी स्वीकार नहीं किया और न ही सरकारी मीडिया में उसका कोई जिक्र है. जु ऐ के वजूद का खुलासा सबसे पहले 2013 में बास्केटबॉल प्लेयर डेनिस रॉडमैन ने ‘द गार्डियन’ को दिए इंटरव्यू में किया था, जब उन्होंने बताया कि उन्होंने उत्तर कोरिया यात्रा के दौरान ‘बेबी जु ऐ’ को गोद में लिया था.
ये भी पढ़ें: कितने छोटे हैं यहां के लोग? इस देश की औसत हाइट नंबर चौंका देगी
सेना को आधुनिक बनाने पर जोर
किम जोंग उन लगातार अपनी न्यूक्लियर पावर और मिलिट्री ताकत का प्रदर्शन करते रहे हैं. हथियारों की फैक्ट्री के दौरे के दौरान उन्होंने हथियारों के प्रोडक्शन को बढ़ाने और सेना की लड़ाकू क्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया. उनका कहना है कि इस फैक्ट्री को ‘दूरदर्शी सोच’ (विजनरी थिंकिंग) के साथ अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ानी चाहिए.
ये भी पढ़ें: खार्ग आईलैंड: समुद्र के बीच ईरान की लाइफलाइन, US यहां हमला करने से क्यों डर रहा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Govind Jee
गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




