कितने छोटे हैं यहां के लोग? इस देश की औसत हाइट नंबर चौंका देगी

दुनिया के सबसे छोटे लोग (Photo: AI)
Shortest People In World: क्या आपको पता है दुनिया के सबसे छोटे लोग (लंबाई के हिसाब से) कहां पाये जाते हैं? यदि आपको पता है तो यह खबर आपके लिए नहीं है. यदि आपको नहीं पता तो आइए आगे की खबर में आपको इसके बारे में बताते हैं.
Shortest People In World: रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ ईस्ट एशिया का छोटा सा आइलैंड देश तिमोर लेस्ते में रहने वाले लोग औसतन दुनिया के सबसे छोटे कद के होते हैं. वैसे, हर देश में लोगों की हाइट अलग होती है, क्योंकि यह जेनेटिक्स, खाने-पीने की आदतों और रहने के हालात पर भी निर्भर करता है. लेकिन तिमोर लेस्ते के लोग बाकी दुनिया के मुकाबले काफी छोटे हैं.
तिमोर लेस्ते में लोगों की एवरेज हाइट कितनी?
तिमोर लेस्ते में लोगों की औसत हाइट दुनिया के मुकाबले काफी कम है. यहां के पुरुषों की औसत हाइट लगभग 159.8 सेंटीमीटर (5 फीट 3 इंच) है. वहीं महिलाओं की औसत हाइट लगभग 151.2 सेंटीमीटर (4 फीट 11.5 इंच) है. इन आंकड़ों के चलते तिमोर लेस्ते ग्लोबल हाइट रैंकिंग में सबसे नीचे आता है.
कम एवरेज हाइट वाले दूसरे देशों के बारे में जानें
तिमोर लेस्ते अकेला नहीं है, कई दूसरे देशों में भी लोगों की औसत हाइट कम है. उदाहरण के लिए, लाओस में पुरुषों की औसत हाइट लगभग 160.5 सेंटीमीटर और महिलाओं की 151.3 सेंटीमीटर है. इसी तरह, मेडागास्कर में पुरुषों की औसत हाइट लगभग 161.5 सेंटीमीटर और महिलाओं की 151.2 सेंटीमीटर है. इन देशों में भी लोगों की हाइट ग्लोबल एवरेज से थोड़ी कम होती है.
औसत हाइट कम क्यों होती है इन इलाकों में? जानें
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन देशों में औसत हाइट कम होने के कई कारण हो सकते हैं. इनमें से एक कुपोषण है जो सबसे बड़ी वजह है. यदि बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन और जरूरी मिनरल्स नहीं मिलते, तो उनका शारीरिक विकास ठीक से नहीं होता. इसका असर उनके कद-काठी में नजर आता है. इसके साथ-साथ जेनेटिक्स भी असर डालते हैं. कुछ आबादी में पीढ़ियों से छोटे कद के लोग होने की वजह से औसत हाइट कम रहती है. औसत हाइट सिर्फ एक संख्या नहीं है. यह अक्सर हेल्थ, पोषण का भी संकेत देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




