ट्रंप बोले- ‘मुझे फिर चुनाव लड़ना पसंद होगा, लेकिन...’, 2028 को लेकर खुद बताया क्यों नहीं लड़ सकते

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो : ANI)

ट्रंप ने 2028 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना पर खुलकर बात की है. उन्होंने अपनी इच्छा तो जाहिर की, लेकिन अमेरिकी संविधान के एक खास नियम का जिक्र करते हुए बताया कि क्यों यह संभव नहीं है.

विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने माना कि वह एक और चुनाव लड़ना पसंद करेंगे, लेकिन अमेरिकी संविधान का कानून उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल होने से रोकता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून काफी स्पष्ट और सख्त है.

‘कानून बहुत सख्त है’

मैरीलैंड स्थित ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप से 2028 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, “मुझे चुनाव लड़ना पसंद होगा, लेकिन कानून बहुत सख्त है.” ट्रंप ने बताया कि उनसे लगातार यह सवाल पूछा जाता है और उनके समर्थक भी चाहते हैं कि वह 2028 में फिर चुनाव लड़ें. उन्होंने ओहायो में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी लोग ‘2028’ के नारे लगा रहे थे.

तीसरी बार चुनाव लड़ने में क्या है अड़चन?

दरअसल, अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के तहत कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता. यह संशोधन 1947 में कांग्रेस ने पारित किया था और फरवरी 1951 में राज्यों की मंजूरी के बाद संविधान का हिस्सा बना. इसलिए ट्रंप का 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ना मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था के तहत संभव नहीं है. हालांकि, ट्रंप का ताजा बयान किसी आधिकारिक चुनावी घोषणा के तौर पर नहीं देखा जा रहा है. उन्होंने सिर्फ अपनी इच्छा और संवैधानिक सीमा के बारे में बात की है.

ट्रंप से पहले क्या हुआ था?

अमेरिकी संविधान में शुरुआत में राष्ट्रपति के कार्यकाल की कोई तय सीमा नहीं थी. हालांकि, पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के दो कार्यकाल के बाद पद छोड़ने की परंपरा बन गई थी. बाद में फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने इस परंपरा को तोड़ा. वह 1940 में तीसरी और 1944 में चौथी बार राष्ट्रपति चुने गए थे. अप्रैल 1945 में उनके निधन के बाद राष्ट्रपति के कार्यकाल की सीमा तय करने की मांग तेज हुई और इसके बाद 22वां संशोधन लाया गया.

Also read : राहुल गांधी का मोदी-शाह पर हमला- ‘हम इनको पागल कर देंगे’, बोले- '20 दिन कहां थे अमित शाह?'

ट्रंप 2016 और 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके हैं. दोनों जीत लगातार नहीं थीं, लेकिन संविधान में लगातार या गैर-लगातार कार्यकाल का अंतर नहीं किया गया है. इसलिए मौजूदा नियमों के तहत 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ना उनके लिए संभव नहीं है.


विज्ञापन
आलोक पाठक

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola