कोरिया की गलियों में तमिल लड़की की कहानी, 'Made in Korea' अब OTT पर, मिस न करें

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

मेड इन कोरिया ओटीटी पर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Made in Korea on OTT: तमिल फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. जानिए फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और किस भाषा में आप इसे देख सकते हैं.

विज्ञापन

Made in Korea on OTT: साउथ एक्ट्रेस प्रियंका अरुल मोहन की नई तमिल फिल्म ‘मेड इन कोरिया’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म आज, 12 मार्च से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है. अगर आप कोरियन कल्चर और नई जगहों की कहानियां देखना पसंद करते हैं या कभी आपके मन में भी कोरिया जाने का सपना रहा है, तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आ सकती है. आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स.

थोड़ा देर से शुरू हुई स्ट्रीमिंग

फिल्म के ओटीटी प्रीमियर को लेकर फैंस को काफी एक्साइटमेंट थी. कई लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म 12 मार्च की आधी रात से ही स्ट्रीम हो जाएगी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और फिल्म करीब 12:30 बजे दोपहर में नेटफ्लिक्स पर लाइव हुई.

अब आप इसे तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ आसानी से देख सकते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी शेनबा नाम की एक छोटे शहर की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. बचपन में वह एक ऐसी तमिल लड़की की कहानी से प्रभावित हो जाती है जो कोरिया जाकर राजकुमारी बन गई थी.

उस कहानी को सुनने के बाद से ही शेनबा के मन में कोरिया जाने का सपना बस जाता है. जैसे-जैसे वह बड़ी होती है, अचानक कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं कि वह अकेले ही कोरिया पहुंच जाती है. कोरिया पहुंचने के बाद वह नए लोगों से मिलती है, दोस्त बनाती है और इस सफर के दौरान खुद को बेहतर तरीके से समझने लगती है. फिल्म इसी यात्रा और उसके एक्सपीरियंस को दिखाती है.

यह भी पढ़ें: Lockdown OTT Release: महामारी के दौर में अकेलेपन और डर की कहानी अब OTT प्लेटफॉर्म पर, जानें कहां देखें

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन के अलावा कई कलाकार भी नजर आते हैं. इन में ऋषिकांत, जेनसन धिवाकर, और कोरियाई अभिनेता पार्क ह्ये‑जिन और नो हो‑जिन शामिल हैं. खास बात यह है कि यह प्रियंका की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें वह लीड रोल में हैं और यह उनका पहला इंटरनेशनल ओटीटी प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर ने किया OTT डेब्यू, राजनीतिक थ्रिलर ‘संकल्प’ में दिखा पावर और स्ट्रैटेजी का खेल

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola