नाना पाटेकर ने किया OTT डेब्यू, राजनीतिक थ्रिलर ‘संकल्प’ में दिखा पावर और स्ट्रैटेजी का खेल
संकल्प OTT, फोटो- इंस्टाग्राम
Sankalp On OTT: नाना पाटेकर ने प्रकाश झा की पॉलिटिकल थ्रिलर ‘संकल्प’ से अपना OTT डेब्यू किया. जानें कहानी, स्टार कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स.
Sankalp On OTT: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर ने प्रकाश झा की डायरेक्ट की हुई पॉलिटिकल थ्रिलर ‘संकल्प’ से अपने OTT डेब्यू की शुरुआत की है. अब यह शो Amazon MX Player पर फ्री में स्ट्रीम हो रहा है. कुल 10 एपिसोड की इस सीरीज में नाना पाटेकर मात साब के रोल में नजर आ रहे हैं, जो एक तेज और चालाक पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट हैं. आइए इस सीरीज की पूरी डिटेल बताते हैं.
कहानी और पावर स्ट्रगल
‘संकल्प’ की कहानी पावर, आइडियोलॉजी और इंस्टीट्यूशनल कंट्रोल के कॉम्प्लेक्स डायनामिक्स के इर्द‑गिर्द घूमती है. मात साब और उनके पुराने स्टूडेंट (मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब) के बीच आइडियोलॉजिकल टकराव इस कहानी का मुख्य हिस्सा है. चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य की पुरानी स्ट्रैटेजी से इंस्पायर्ड यह सीरीज़ आज की इंडियन पॉलिटिक्स में पावर गेम्स और माइंड गेम्स को दिखाती है.
नाना पाटेकर ने अपने किरदार के बारे में क्या कहा?
नाना पाटेकर ने बताया कि मात साब का रोल उनके लिए एक नया डायमेंशन एक्सप्लोर करने जैसा रहा. उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा कैरेक्टर है जिसमें खामोशी, टकराव और नतीजे भरे हुए हैं. प्रकाश झा के साथ दोबारा काम करना हमेशा खास होता है क्योंकि वह ऐसी कहानियां सुनाते हैं जो सब कुछ साफ नहीं करतीं. वे दुनिया को वैसी ही दिखाती हैं जैसी वह है और वे आपके साथ रहती हैं. आखिर में, यह प्रोजेक्ट और भी खास हो जाता है क्योंकि मैं Amazon MX Player के साथ OTT की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहा हूं और ऑडियंस को संकल्प की दुनिया का एक्सपीरियंस कराने का इंतजार नहीं कर सकता.”
MX Player पर स्ट्रीमिंग
‘संकल्प’ अब Amazon MX Player पर फ्री में उपलब्ध है.OTT डेब्यू के साथ नाना पाटेकर ने दर्शकों को पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी और चालाकी का नया अनुभव देने का वादा किया है.
यह भी पढ़ें: Lockdown OTT Release: महामारी के दौर में अकेलेपन और डर की कहानी अब OTT प्लेटफॉर्म पर, जानें कहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










