Bihar By Election Results: लालू का दावा- RJD की जीत सुनिश्चित, जानें क्या है तेजस्वी की तैयारी

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 02 Nov 2021 11:03 AM

विज्ञापन

Patna: RJD chief Lalu Prasad Yadav and his son Tejashwi Yadav during a meeting on the eve of presidential polls in Patna on July 16, 2017. (Photo: IANS)

Bihar By Election Results: तेजस्वी ने कहा कि अगर प्रशासन या कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी करने की कोशिश की जाएगी तो हम यहां हैं, हमारी नजर हर किसी पर है. जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे. यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उन पर भी हमारी नजर है.

विज्ञापन

Bihar By Election Results: बिहार विधानसभा उपचुनाव की गिनती जारी है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान से रुझान भी आने शुरू हो गये है. वहीं, RJD के नेता आज भी सरकार पर धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं. मतगणना में तैनात कुछ पदाधिकारी पर RJD के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. इधर, रिजल्ट से पहले लालू यादव अपनी जीत सुनिश्चित कर रहे है. उन्होंने कहा कि हमारी जीत तय है.

तेजस्वी यादव को दरभंगा और जगदानंद सिंह को मुंगेर भेजा गया है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी जीत भारी मतों से होगी. हम मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने नहीं देंगे. अगर प्रशासन या कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी करने की कोशिश की जाएगी तो हम यहां हैं, हमारी नजर हर किसी पर है. जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे. यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उन पर भी हमारी नजर है.

बता दें कि रुझान के अनुसार तारापुर विधानसभा सीट पर RJD आगे है और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर JDU आगे है. तारापुर में राजद उम्मीदवार 2001 वोटों से आगे हैं, जबकि कुशेश्वरस्थान में जदयू प्रत्याशी 579 वोटों से आगे चल रहे हैं. अभी तक की गिनती में कांटे की टक्कर बनी हुई है.

Also Read: Bihar Bypoll Results Live: दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर, कुशेश्वरस्थान में जदयू तो तारापुर में राजद को बढ़त
RJD ने चुनाव आयोग को सबूत सहित लिखा पत्र

RJD का आरोप है कि बिरौल प्रखंड के अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार कापर को कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव के मतगणना कार्य का निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है ताकि मतगणना में धांधली और गड़बड़ी कराया जा सके. ऐसे अधिकारी से कोई भी निष्पक्ष चुनाव की कल्पना नहीं कर सकता. इनपर आरोप है कि मतदान के दौरान गड़बड़ी कराने को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था.

RJD ने चुनाव आयोग को सबूत सहित पत्र लिखा भी लिखा है, और इस अधिकारी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने और भ्रष्ट आचरण के इस व्यक्ति को निर्वाची पदाधिकारी के कार्यभार से अविलंब मुक्त करने की मांग की है. RJD ने आज रात इस बयान को जारी करते हुए इस पर राजनीति गरम कर दी है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन