ePaper

Bihar Budget 2021 : 2798 पारा मेडिकल स्टाफ की होगी बहाली, खुलेंगे 10 जिलों में नये मेडिकल कॉलेज, जानिये स्वास्थ्य बजट की मुख्य बातें

Updated at : 23 Feb 2021 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Budget 2021 : 2798 पारा मेडिकल स्टाफ की होगी बहाली, खुलेंगे 10 जिलों में नये मेडिकल कॉलेज, जानिये स्वास्थ्य बजट की मुख्य बातें

बिहार विधानमंडल में पेश किये गये बजट में स्वास्थ्य विभाग में नयी नियुक्तियों और नये मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के निर्माण पर जोर दिया गया है.

विज्ञापन

पटना. बिहार विधानमंडल में पेश किये गये बजट में स्वास्थ्य विभाग में नयी नियुक्तियों और नये मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के निर्माण पर जोर दिया गया है.

वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने बजट भाषण में बताया कि सेवाओं में सुधार के लिए राज्य में कुल 2798 पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जायेगी. इसमें दवाओं के भंडारण और वितरण के लिए 1539 फार्मासिस्टों, हृदय रोगियों की जांच के लिए 163 इसीजी तकनीशियन और ऑपरेशन थिएटरों में चिकित्सकों को सहयोग के लिए 1096 ओटी असिस्टेंटों की नियुक्ति की जायेगी.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 21.28 फीसदी की वृद्धि की गयी है. राज्य में चिकित्सा शिक्षा में सुधार के लिए नयी बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की स्थापना करायी जायेगी.

10 जिलों में नये मेडिकल कॉलेज नौ जिलों में मॉडल अस्पताल

बजट 2021-22 में राज्य के 10 जिलों में नये मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की स्वीकृति दी गयी है. इसमें वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, जमुई, सीवान, बक्सर, पूर्णिया, सासाराम एवं समस्तीपुर में नये मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जायेंगे.

इसके अलावा केंद्र सरकार के सहयोग से नौ जिलों में 172.95 करोड़ की लागत से मॉडल अस्पताल के रूप में उन्नयन की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी.

इन जिला अस्पतालों में आरा, अररिया, वैशाली, औरंगाबाद, बांका, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सहरसा शामिल हैं. इसके साथ ही पटना सिटी के नवाब मंजिल में एक 50 बेड के उत्क्रमित आयुष अस्पताल की योजना पर नौ करोड़ की लागत पर स्वीकृति दी गयी है. राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत 21 जिलों में यूनिट स्थापित कर संचालित किया जायेगा.

स्वास्थ्य विभाग के लिए मुख्य तथ्य

  • स्वास्थ्य विभाग का वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्कीम मद में 6927 करोड़ और स्थापना व प्रतिबद्ध मद में 6337.87 करोड़ यानी कुल 13264.87 करोड़ खर्च करने का प्रावधान है.

  • पीएमसीएच को तीन फेज में विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने की योजना के लिए 5540.07 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीएमसीएच इमरजेंसी में अतिरिक्त 100 बेड और 12 बेड के आइसीयू भवन की व्यवस्था की गयी है.

  • इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में बेड की संख्या 145 से बढ़ा कर 250 करने के लिए कुल 383 पदों का सृजन किया गया है.

  • लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल राजवंशी नगर को 400 बेड की क्षमता वाले भवन निर्माण के लिए 215 करोड़ की स्वीकृति दी गयी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन