Live Updates

Bihar Breaking News Live: अरवल में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर लगा मर्डर का आरोप

Updated at : 15 Feb 2023 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Breaking News Live: अरवल में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या, पड़ोसी पर लगा मर्डर का आरोप

Bihar Breaking News LIVE: बिहार की राजीनितक, क्राइम, मौसम व अन्य ताजा खबरों से अपडेट रहें प्रभात खबर डिजिटल के इस ब्रेकिंग लाइव के साथ जुड़कर. जानिए आज क्या है प्रदेश में आपके लिए खास खबरें...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:16 PM. 15 Feb 237:16 PM. 15 Feb

अरवल में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या

अरवल के करपी में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है. जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पड़ोसी पर ही मरदेर का आरोप लगाया गया है.

7:16 PM. 15 Feb 237:16 PM. 15 Feb

डाॅ एन पी सिंह बने महावीर वात्सल्य अस्पताल के कार्यकारी निदेशक

डाॅक्टर नरेश प्रसाद सिंह को महावीर वात्सल्य अस्पताल का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है. बुधवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया. सुबह अस्पताल पहुंचते ही डाॅक्टरों ने नये निदेशक का स्वागत किया और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाईयाँ दी. महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के हस्ताक्षर से जारी निर्देशानुसार डाॅ एन पी सिंह को महावीर वात्सल्य अस्पताल का अपर निदेशक बनाते हुए निदेशक का प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही वे अस्पताल के शिशु रोग विभाग के भी हेड होंगे.

7:16 PM. 15 Feb 237:16 PM. 15 Feb

भभुआ में पुलिस ने पीछा कर जब्त किए 214 बोतल शराब

बुधवार की सुबह भभुआ के सराय मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन से 214 बोतल शराब को पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि, पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर भाग निकला. जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस को सुबह गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक चार पहिया वाहन से शराब की खेप आ रही है. सूचना के बाद जलदहा चेकपोस्ट पर प्रशासन की तैनाती कर दी गयी, जिसे दूर से ही देख शराब तस्कर वाहन की रफ्तार तेज कर दिये. पुलिस ने वाहन का पीछा किया. थाना क्षेत्र के सराय मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर शराब तस्कर भागने में सफल रहा.

7:16 PM. 15 Feb 237:16 PM. 15 Feb

पटना में होमगार्ड के सफल अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन 

पटना में होमगार्ड के सफल अभ्यर्थियों द्वारा जदयू कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा. अभ्यर्थी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन किसी तरह अभ्यर्थियों को समझा कर प्रदर्शन खत्म कराने में जुटी है.

2:06 PM. 15 Feb 232:06 PM. 15 Feb

IG विकास वैभव को विभाग ने फिर भेजा नोटिस

IG विकास वैभव को गृह विभाग ने फिर से नोटिस भेजा है. नोटिस में उनसे पूछा गया है कि उनपर क्यों न हो कर्तव्यहीनता की कार्रवाई की जाए.

2:06 PM. 15 Feb 232:06 PM. 15 Feb

नीतीश कुमार ने मोतिहारी के सिसवा पंचायत पहुंचे

नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत मोतिहारी के सिसवा पंचायत पहुंचे गए हैं. वो वहां विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं.

2:06 PM. 15 Feb 232:06 PM. 15 Feb

अररिया में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

अररिया में तीन अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:06 PM. 15 Feb 232:06 PM. 15 Feb

जमुई में प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका की हत्या, प्रेमी घर छोड़कर फरार

जमुई के गिद्धौर थाना के मोरा गांव में प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की हत्या हो गयी है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका का शव कुंए में मिला है. घटना के बाद से प्रेमी घर छोड़कर फरार है.

2:06 PM. 15 Feb 232:06 PM. 15 Feb

दरभंगा में शराब कारोबारी को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला

दरभंगा में शराब कारोबार में लिप्त एक वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पुसिस पर जमकर पत्थरबाजी की है. इसमें पांच पुलिस वाले घायल हुए हैं. घटना कमतौल थाना के मुहम्मदपुर की घटना है.

2:06 PM. 15 Feb 232:06 PM. 15 Feb

नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत गोपालगंज पहुंचे, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत गोपालगंज पहुंचे गए हैं. वो वहां विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. इसके साथ ही, मोतिहारी में सिसवा पंचायत में भी कई योजनाओं का निरीक्षण करेंगे.

2:06 PM. 15 Feb 232:06 PM. 15 Feb

मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा का आज दूसरा दिन है. आज साइंस की परीक्षा हो रही है. बताया जा रहा है कि नवादा में परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों को एक ट्रक ने कुचल दिया है. इसमें एक छात्र की मौत हो गयी है. वहीं तीन की स्थिति गंभीर है.

10:22 AM. 15 Feb 2310:22 AM. 15 Feb

नालंदा में हनुमान आरती के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज, एक दर्जन लोग घायल

नालंदा में हनुमान आरती के दौरान पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि अंबर चौक के पास हनुमान मंदिर में आरती हो रही थी. इसी दौरान बगरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने मारपीट की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola