बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा: मुंगेर में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, सीतामढ़ी में देर से पहुंची दो छात्राएं बेहोश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 17 Feb 2025 12:49 PM
कतार में खड़ी छात्राएं
Bihar Board Matric Exam: बिहार में आज से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो गई, जिसमें 15.85 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं. सख्ती के बीच कई जगह हंगामे और अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं. मुंगेर में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार हुआ, जबकि सीतामढ़ी में देर से पहुंची छात्राओं को एंट्री नहीं मिली, जिससे दो बेहोश हो गईं.
Bihar Board Matric Exam: बिहार में आज से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो गई, जो 25 फरवरी तक चलेगी. इस बार 15.85 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा के लिए राज्यभर में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच मुंगेर में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है. जो अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा देने आया था. वहीं, सीतामढ़ी में महज दो मिनट की देरी से पहुंची छात्राओं को सेंटर में प्रवेश नहीं मिला, जिससे सदमे में आकर दो छात्राएं बेहोश हो गईं.
भागलपुर में एंट्री नहीं मिलने पर हंगामा
भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला में भी देरी से पहुंचे छात्रों को एंट्री नहीं मिली. जिससे गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया. एक युवक ने गेट पर पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा, “लेट हो गए तो क्या लाश गिरा दें?” पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया.
हादसे में 5 छात्र घायल, दीवार फांदकर घुसने की कोशिश
वहीं सुपौल में परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे छात्रों से भरी एक ऑटो पुलिस वैन से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां नहर में गिर गईं. हादसे में पांच छात्र घायल हो गए, जबकि पुलिस वैन का ड्राइवर भी चोटिल हुआ. मरौना प्रखंड में परीक्षा देने आई एक छात्रा को जब लेट होने के कारण एंट्री नहीं मिली, तो उसने दीवार फांदकर सेंटर में घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ दिया. नालंदा में भी एक छात्रा को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला, उसकी मां पुलिसकर्मियों से गिड़गिड़ाती रही, लेकिन कोई राहत नहीं दी गई.
Also Read: बिहार के एक ऐसे गणितज्ञ की कहानी, जिनके लिए बदले गए विश्वविद्यालय के नियम, NASA भी था जिनका मुरीद
आरा में छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत
सख्ती और हंगामों के बीच आरा के मॉडल परीक्षा केंद्र में कुछ अलग नजारा देखने को मिला. यहां परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन पर फूल बरसाए गए, जिससे छात्रों में उत्साह बना रहा. कुल मिलाकर बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा पहले ही दिन सुर्खियों में आ गई है. कड़ी सुरक्षा, सख्त नियमों और अव्यवस्थाओं के बीच लाखों छात्रों का भविष्य तय होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










