ePaper

Bihar: जमुई में होली से पहले छाया मातम, दबंगों ने मामूली विवाद में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

Updated at : 07 Mar 2023 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: जमुई में होली से पहले छाया मातम, दबंगों ने मामूली विवाद में महिला को पीट-पीटकर मार डाला

Bihar: जमुई में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी . घटना बरहट थाना क्षेत्र के ढाडा गांव का बताया जाता है. इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जाते है.

विज्ञापन

Bihar: जमुई में मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी . घटना बरहट थाना क्षेत्र के ढाडा गांव का बताया जाता है. इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जाते है. मृतक महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के ढाडा पहाड़ी तर इलाके के पारो देवी 60 वर्ष पति सौदागर यादव के रूप में हुए है. स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना बरहट थाना पुलिस को दिया. सूचना मिलते ही बरहट थानाअध्यक्ष एके आजाद मंगलवार सुबह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन करने में जुट गए.

मृतक के नाती से हुआ था विवाद

इस घटना के बारे में मृतक महिला के पुत्र गुड्डन यादव ने बताया कि मेरा भगना विकास कुमार जो सिकंदरा के धधौर गांव का रहने वाला है. वह अपने एक रिश्तेदार की शादी की बात करने के लिए लोहारा गांव गया हुआ था. रात ज्यादा होने के कारण वह अपने नानी के घर ढाडा आ रहा था. तभी नानी घर के गांव के ही संजय यादव, पप्पू यादव, नीतीश कुमार, रामविलास कुमार, राजेश कुमार और सोनू कुमार से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. स्थानीय लोगों ने दोनो पक्ष के लोगो को समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया. इसके बाद सोमवार देर सभी आरोपी ने लाठी डंडे लेकर विकाश के नानी के घर चढ़ कर विकाश के साथ मारपीट करने लगा. झगड़ा को देखकर विकास कुमार की नानी मृतक महिला बीच-बचाव करने लगी. तभी आरोपीयो ने लाठी डंडे से पीटकर पीटकर महिला की हत्या कर दी. इस घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं.

Also Read: भागलपुर में बिहपुर सीओ के आवास में भीषण डकैती, पत्नी समेत अधिकारी को बंधक बनाकर लूटपाट
नशे में था आरोपी

स्थानीय लोगों की माने तो विकास विकास कुमार ताड़ी के नशे में था और गली गलौज कर रहा था. इस घटना के बारे में बरहट थाना अध्यक्ष एके आजाद ने बताया कि मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हुई थी. जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया. इसी दौरान दोनो पक्षों में मारपीट की घटना हुए. जिसमें एक महिला की मौत हो गई. मृतक महिला के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन