Bihar Assembly: सदन में सिर्फ सत्तापक्ष ने पूछा सवाल और सरकार का हुआ जवाब, विपक्ष की सभी सीटें रही खाली

Published at :24 Mar 2021 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Assembly: सदन में सिर्फ सत्तापक्ष ने पूछा सवाल और सरकार का हुआ जवाब, विपक्ष की सभी सीटें रही खाली

Bihar news: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में विपक्ष की सभी सीटें खाली रही. सदन की कार्यवाही का बाइकॉट करने के कारण सदन की कार्यवाही निर्धारित समय पर आरंभ हुई. इस दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल भी हुआ. विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण उनके सवाल तो सदन में आये पर उसे पूछनेवाला कोई नहीं थी.

विज्ञापन

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में विपक्ष की सभी सीटें खाली रही. सदन की कार्यवाही का बाइकॉट करने के कारण सदन की कार्यवाही निर्धारित समय पर आरंभ हुई. इस दौरान प्रश्नकाल और शून्यकाल भी हुआ. विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण उनके सवाल तो सदन में आये पर उसे पूछनेवाला कोई नहीं थी. इधर सत्ता पक्ष के सदस्यों द्वारा सरकार से सवाल पूछा गया जिसका उत्तर सदन में पूरा हुआ.

सदन की कार्यवाही आरंभ होते हुई संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आसन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आज की सूची में विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्वाचन होना है. इसका समय प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद निर्धारित किया गया है.

उधर 12 बजे से बिहार विधान परिषद में प्रश्नोत्तर का समय निर्धारित है. जब इस सदन में विधानसभा उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा तो उधर विधान परिषद में प्रश्नोत्तर का समय निर्धारित किया गया है. अगर आसन की अनुमति हो तो यहां प्रश्नोत्तर के बाद उपाध्यक्ष का निर्वाचन हो जाता तो सुविधाजनक बात होती.

इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि फिलहाल प्रश्नोत्तर होने दिया जाता है. समय में परिवर्तन के लिए सभी को बुलाकर बात करनी होगी. अभी विपक्ष के लोग सदन में रहते तो यहीं पर बात हो जाती. इसके बाद सदन में प्रश्नकाल आरंभ हुआ.

सदन में छह अल्पसूचित प्रश्न थे जिसमें पांच प्रश्न विपक्ष के सदस्यों का था जबकि छठा प्रश्न संजय सरावगी का था. सरकार की ओर से संजय सरावगी के प्रश्न का जवाब दिया गया. विधानसभा में विपक्ष के बायकॉट करने से तारांकित प्रश्नों का जवाब सिर्फ सत्ता पक्ष का हुआ. इधर शून्यकाल में सदस्यों द्वारा पूछे जानेवाले सवालों को पढ़ा हुआ मानते हुए सभी सूचनाओं को शून्यकाल समिति को भेज दी गयी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन