पटना में बड़ा नाव हादसा, दो नावें मनेर में आपस में टकरायीं, 40 लोग सुरक्षित निकले, 10 लापता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Sep 2022 7:31 AM

विज्ञापन

मनेर के शेरपुर के समीप देर शाम करीब चार बजे गंगा की तेज लहरों के कारण दो नावें आपस में टकरा गयीं. इसमें एक नाव डूब गयी. इस नाव पर महिला और बच्चे समेत करीब 50 लोग सवार थे. किसी तरह 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

मनेर/ दानापुर. मनेर के शेरपुर के समीप देर शाम करीब चार बजे गंगा की तेज लहरों के कारण दो नावें आपस में टकरा गयीं. इसमें एक नाव डूब गयी. इस नाव पर महिला और बच्चे समेत करीब 50 लोग सवार थे. किसी तरह 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 10 लोग लापता बताये जा रहे हैं. हालांकि, जिला प्रशासन पांच लोगों के लापता होने की बात कह रहा है.

नदी की तेज धार के कारण दो नावें टकरा गयीं

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गंगा नदी के उस पार दियारा से तीन नावें में लोग चारा काट कर लौट रहे थे. इसी बीच नदी की तेज धार के कारण दो नावें टकरा गयीं. नाव पर सवार और लापता होने वाले लोग दानापुर शाहपुर इलाके के बताये जा रहे हैं. घटना की जानकारी होने पर शेरपुर घाट के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी. रोते-बिलखते नाव सवार लोगों के परिजन भी पहुंचे. शाहपुर पुलिस भी लोगों के खोजबीन देर शाम तक जुटी रही.

शाम करीब चार बजे सभी नाव से लौट रहे थे

मौके पर मौजूद समाजसेवी बृज कुमार व नाविक रमेश ने बताया कि सुबह 11 बजे दाउदपुर घाट से तीन नावों से लोग दियारा के गंगहरा के पास घास लाने के लिए गये थे. शाम करीब चार बजे सभी नाव से लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना स्थल पर मौजूद मनेर के सीओ दिनेश कुमार सिंह व दानापुर के सीओ अमृत राज ने बताया कि नौका हादसा मनेर और दानापुर के बीच गंगा नदी में हुई है. थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि रात होने के कारण खोजबीन में परेशानी आ रही है.

लापता लोगों की खोज के लिए लगी है टीम : डीएम

पटना डीएम डाॅ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नाव पर करीब 50 लोग सवार थे. इसमें से 45 लोग नदी से सुरक्षित बाहर आ गये हैं. पांच लोग लापता हैं. तलाशी के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी हैं.

ये लोग हैं लापता

रामाधार राय (65 वर्ष), मोती पंडित की पत्नी कंचन देवी (35 वर्ष), ढोरा राय की बेटी (40 वर्ष), बासुदेव राय की बेटी मोला कुमारी (12 वर्ष), बलम राय की बेटी आरती कुमारी (14 वर्ष), पुजन राय की पत्नी (45 वर्ष), कुमकुम देवी, विनोद राय (50 वर्ष), छठु राय (60 वर्ष) व महेश राय (30 वर्ष). सूची शाहपुर पुलिस की ह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन