‘माई-द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए निशांत को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माता का अवार्ड...
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Jun 2024 4:09 PM
‘माई-द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए निशांत को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्माता का अवार्ड...
Bhojpuri Movies: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने फ़िल्म निर्माता और वितरक निशांत उज्ज्वल को उनकी चर्चित भोजपुरी फिल्म ‘माई – द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी फिल्म निर्माता का अवार्ड दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड दिया गया है.
Bhojpuri Movies: भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने फ़िल्म निर्माता और वितरक निशांत उज्ज्वल को उनकी चर्चित भोजपुरी फिल्म ‘माई – द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी फिल्म निर्माता का अवार्ड दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड दिया गया है. यह अवार्ड मुंबई के जुहू स्थित एक ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह के दौरान कश्मीर फाइल व मैरी कॉम फेम दर्शन कुमार और इंडियन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा द्वारा उनको दिया गया है.
इस अवार्ड को पाकर निशांत उज्जवल खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस अवार्ड के लिए मैं दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे इसके काबिल समझा है. इस अवार्ड ने मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है. मैं और बेहतरीन करने का प्रयास करूंगा.
रजनीश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड
वहीं, इस अवार्ड समारोह में निशांत उज्जवल की फिल्म ‘माई – द प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए मशहूर निर्देशक रजनीश मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया है. बेवफा सनम के लिए स्मृति सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और पवन सिंह को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है.
इसके अलावा, हिंदी फ़िल्म की बात करें तो गदर 2 के लिए अनिल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवार्ड से नवाजा गया. विलेन की बात करें तो मनीष बाधवा को, न्यू फेस के लिए सिमरत कौर को, टेलिविजन के लिए करण मेहरा, चाहत पांडेय, रोनित राय के अलावा दीपक तिजोरी, पूनम ढिल्लन, राजपाल यादव, प्रतीक गांधी, उदित नारायण, अली गोनी को भी इस अवार्ड से नवाजा गया.
बता दें कि निशांत उज्ज्वल अपने फिल्मी करियर के दौरान कई उत्कृष्ट फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें से कई फिल्मों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पाई है. निशांत उज्ज्वल को यह पुरस्कार मिलने से उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर है. यह पुरस्कार न केवल उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के विकास में उनके योगदान को भी दर्शाता है.
मोतिहारी के रहने वाले हैं निशांत
बता दें कि निशांत उज्जवल बिहार के मोतिहारी जिला अंतर्गत बलुआ चौक के रहने वाले हैं. निशांत उज्जवल के पिता विजय कुमार सिन्हा भी फिल्म निर्माता थे. निशांत ने अपने करियर की शुरुआत जनसंपर्क से की थी. इसके बाद वे फिल्म वितरण के क्षेत्र में आए और अब वह एक बेहतरीन फिल्म निर्माता के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं. माई द प्राइड का भोजपुरी के अलावा उन्होंने फिल्म दाग एगो लांछन, मेहंदी लगा के रखना 3, विवाह 2, विवाह 3, मुझे कुछ कहना है जैसी सफल और ब्लॉकबस्टर फिल्म में बना चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










