ePaper

पैसों की लालच में रिश्तों का कत्ल, बेटे ने दोस्त संग पिता को उतारा मौत के घाट

Updated at : 25 Dec 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpur Crime News

पुलिस ने हत्या के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhojpur News: भोजपुर के भगवतपुर गांव में झारखंड पुलिस चालक पशुपतिनाथ तिवारी की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. संपत्ति और रिटायरमेंट पैसों की लालच में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Bhojpur Crime News: भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में 20 दिसंबर 2025 को हुई झारखंड पुलिस के चालक पशुपतिनाथ तिवारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे विशाल कुमार तिवारी और उसके दोस्त मो. जिशान अहमद जिलानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

क्या है पूरा मामला ? 

गुरुवार को चांदी थाना में प्रेस कांफ्रेंस में सदर SDPO-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पशुपतिनाथ तिवारी (लगभग 60 वर्ष) झारखंड पुलिस में चालक के पद पर कार्यरत थे और जनवरी 2026 में रिटायर होने वाले थे. वे छुट्टी लेकर हजारीबाग से अपने गांव भगवतपुर आए हुए थे. 19 दिसंबर की रात वे अपने घर में सो रहे थे, तभी चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद उनकी पत्नी ने चांदी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. 

जांच में सामने आया हत्या की वजह 

पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की जांच की. जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और संपत्ति को लेकर नाराजगी थी. पुलिस के अनुसार मृतक का बेटा विशाल अपने पिता द्वारा संपत्ति बेचे जाने से नाराज था. साथ ही उसे पिता की नौकरी और रिटायरमेंट के पैसों की भी लालच थी. इसी कारण उसने अपने दोस्त जिशान के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. 

पहले दोस्त हुआ गिरफ्तार 

घटना के बाद पुलिस ने सबसे पहले विशाल के दोस्त जिशान अहमद जिलानी को हजारीबाग से हिरासत में लिया.  पूछताछ के बाद विशाल को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

Also read: होटल में काम का झांसा देकर बावर्ची को गोलियों से छलनी, सिर में मारी 3 गोली

पार्टी की रात हुई हत्या 

बताया गया कि इससे पहले 13 दिसंबर को मृतक के पैतृक घर में चोरी हुई थी. इसकी जानकारी मिलने पर वे 14 दिसंबर को अपने परिवार के साथ गांव आए थे और चोरी को लेकर थाने में आवेदन भी दिया था. उसी दौरान एक रात घर के परिसर में दोस्तों के साथ पार्टी हुई, पार्टी के बाद वे सोने चले गए और उसी रात उनकी हत्या कर दी गई. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन