Bihar Crime News: झारखंड पुलिस के हवलदार की बिहार में हत्या, देर रात दोस्तों संग की थी पार्टी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Dec 2025 2:59 PM

विज्ञापन

भोजपुर में हवलदार चालक की हत्या

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में झारखंड पुलिस के हवलदार चालक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पशुपतिनाथ तिवारी के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात तक उन्होंने दोस्तों संग पार्टी की भी, जिसके बाद अगली सुबह उनका शव मिला.

विज्ञापन

Bihar Crime News: भोजपुर जिले में एक हवलदार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के चांदी थाना इलाके के भगवतपुर गांव की है. मृतक की पहचान भगवतपुर निवासी स्वर्गीय सुरेश तिवारी के 59 वर्षीय बेटे पशुपतिनाथ तिवारी के रूप में हुई है. पशुपतिनाथ तिवारी झारखंड पुलिस में हवलदार पद पर तैनात एक चालक थे. वह झारखंड के हजारीबाग में अपने परिवार के साथ रहते थे और जनवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे.

13 दिसंबर को पैतृक आवास में हुई थी चोरी

मिली जानकारी के अनुसार बीते 13 दिसंबर को पशुपतिनाथ तिवारी के पैतृक घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन पर दी थी. इसके बाद 14 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ गांव पहुंचे और चांदी थाना में चोरी को लेकर आवेदन भी दिया था.

देर रात दोस्तों संग की थी पार्टी

बताया जा रहा है कि बीती रात उन्होंने अपने घर के परिसर में दोस्तों के साथ पार्टी की थी. पार्टी देर रात तक चलती रही. इसी दौरान उनकी पत्नी उन्हें सोने के लिए कहकर खुद सोने चली गईं, जबकि पशुपतिनाथ तिवारी पार्टी खत्म होने के बाद दूसरे कमरे में सोने चले गए. सुबह करीब 4:30 बजे जब पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने पति को न पाकर उनकी तलाश शुरू की. दूसरे कमरे में पहुंचने पर पति का खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा देख वह स्तब्ध रह गईं.

शव पर मिले हथियार के निशान

शव पर धारदार हथियार से किए गए हमले के गहरे निशान थे. गर्दन और पेट पर गंभीर जख्म पाए गए जबकि दाहिने हाथ का अंगूठा भी कटा हुआ था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद चांदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही एफएसएल और डीआईयू की टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी.

सदर एसडीपीओ-2 ने क्या कहा?

घटना को लेकर आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पशुपतिनाथ तिवारी की गला रेतकर हत्या की गई है. मामला पूरी तरह संदिग्ध है. परिजनों की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Bihar Firing Viral Video: बिहार में बीच रोड पर दनादन फायरिंग का वीडियो वायरल, 2 आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन