भोजपुर का लाल शैलेश बहरीन में लहरायेगा तिरंगा

आरा : अब विदेशी जमीन पर भोजपुर का लाल देश का झंडा लहरायेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में बेहतर कार्य के बल पर राष्ट्रपति से सम्मानित होने का गौरव हासिल करने वाला भोजपुर का लाल शैलेश का चयन बहरीन के लिए हुआ है. सूबे से शैलेश इकलौता स्वयंसेवक है, जिसका चयन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के […]
आरा : अब विदेशी जमीन पर भोजपुर का लाल देश का झंडा लहरायेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में बेहतर कार्य के बल पर राष्ट्रपति से सम्मानित होने का गौरव हासिल करने वाला भोजपुर का लाल शैलेश का चयन बहरीन के लिए हुआ है. सूबे से शैलेश इकलौता स्वयंसेवक है, जिसका चयन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए हुआ है.
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शैलेश का चयन अंतरराष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए किया गया है. बहरीन में 23 से 28 अप्रैल तक कार्यक्रम चलेगा. इससे संबंधित पत्र मंत्रालय की ओर से शैलेश को भेजा गया है. बहरीन में इस कार्यक्रम के माध्यम से वह देश की संस्कृति और सभ्यता के बारे में प्रचार-प्रसार करेगा. बक्सर जिले के ब्रह्मपुर प्रखंड के जवही जगदीशपुर के ओमप्रकाश राय के पुत्र शैलेश के पिता एक छोटे किसान और मां उषा देवी गृहिणी हैं.
विवि के कार्यक्रम समन्वयक डॉ प्रसुंजय कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय निदेशक दीपक कुमार, आलोक कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ विकास चंद्र, डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने बधाई दी है. वहीं, शैलेश ने बताया कि बहरीन जाकर अपने देश की संस्कृति और सभ्यता से वहां के लोगों को अवगत करायेगा. शैलेने ने कहा कि मेरे लिए यह बड़ी उपलब्धि है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










