महागंठबंधन तोड़ने की साजिश कर रही है भाजपा : तेजस्वी

भोजपुर : दो गरीबों के बेटे (लालू प्रसाद व नीतीश कुमार) का एक होकर राज्यहित में काम करना भाजपा को हजम नहीं हो रहा है. इसके चलते भाजपा के लोग महागंठबंधन को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन इनकी यह मंशा सफल नहीं होगी. उक्त बातें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहिया स्थित […]
भोजपुर : दो गरीबों के बेटे (लालू प्रसाद व नीतीश कुमार) का एक होकर राज्यहित में काम करना भाजपा को हजम नहीं हो रहा है. इसके चलते भाजपा के लोग महागंठबंधन को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन इनकी यह मंशा सफल नहीं होगी.
उक्त बातें उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहिया स्थित इंटर उच्च विद्यालय के मैदान पर समाजवादी नेता पंडित रामानंद तिवारी की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति सभा को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि उनके परिवार को जान-बूझ कर बदनाम किया जा रहा है. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बिहिया चौरास्ता से सलेमपुर तक 21.5 करोड़ की लागत से बननेवाली सड़क व पुलिया के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




